Global Market: टेक शेयरों में बिकवाली से अमेरिकी INDICES में दिखा दबाव, एशियाई बाजार कमजोर, सेंट्रल बैंकों पर होगी नज़र – global market selling in tech stocks put pressure on us indices asian markets weak central banks will be in focus



Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। एशिया में कमजोरी है। टेक शेयरों में बिकवाली से अमेरिकी INDICES में गिरावट आया। नैस्डैक करीब दो परसेंट फिसला। डाओ और S&P भी कमजोर हुआ। बाजारों की नजर अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाले ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन पर होगी।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। AI शेयरों की बिकवाली ने दबाव बनाया। इंट्रा-डे में डाओ जोन्स 500 अंक टूटा । कल डाओ 250 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P500, नैस्डेक इंडेक्स 50-DMA के नीचे बंद हुए । ओरेकल समेत बड़े टेक शेयरों में दबाव कायम है। डाओ जोन्स पिछले शुक्रवार को रिकॉर्ड 48,886 तक पहुंचा था। रिकॉर्ड स्तरों से अब तक 1000 अंकों की गिरावट आई।

क्यों गिर रहा है ओरेकल?

ब्लू आउल कैपिटल $10 बिलियन नहीं देगा। मिशिगन डाटा सेंटर में रकम खर्च होनी थी। ब्लू आउल कैपिटल शर्तों से नाखुश है। ब्लैकस्टोन, BoA से भी फंडिंग के लिए बातचीत जारी है। ओरेकल ने कहा कि अंतिम बातचीत सही दिशा बढ़ रही है। न्यू मैक्सिको के डाटा सेंटर को ब्लू आउल फंड कर रहा है। डाटा सेंटर बनाने के लिए $18 बिलियन की फंडिंग रहा।

माइक्रोन के शानदार नतीजे

अनुमान से कंपनी की आय, EPS ज्यादा रही। Q2 का गाइडेंस भी अनुमान से ज्यादा दिया। कंपनी बोली निवेश बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ेगा। माइक्रोन का शेयर कल 8% चढ़ा। 2025 में अब तक शेयर170% चढ़ चुका है ।

AI शेयरों पर एक्सपर्ट की राय

मेगाकैप टेक कंपनियां शायद अकेले बाजार न संभाल पाएं। मेगाकैप टेक कंपनियां शायद अपनी क्षमता खो रही हैं। वैल्यूएशन को सही या नहीं इसे लेकर चिंता कायम है। कैपेक्स और मॉनिटाइजेशन के बीच अंतर है। इस अंतर से 2026 में AI शेयर में उतार-चढ़ाव की आशंका है। आने वाले 12-18 महीने काफी अहम रहने वाले हैं। 12-18 महीनों में पता चलेगा की बूम टिकेगा या नहीं।

AI शेयरों पर BofA

BofA ने कहा कि AI ट्रेडिंग 2026 में बाजार में बबल को बढ़ावा दे सकती है। बबल का मतलब ये नहीं कि 2026 में शेयर नहीं चढ़ेंगे। AI शेयरों का बबल अभी फूटने वाला नहीं है।

बोले क्रिस्टोफर वॉलर

ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश है। महंगाई दर अभी भी लक्ष्य से ज्यादा है। आंकड़ों के आधार पर फैसला लेंगे। जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। आज वॉलर डॉनल्ड ट्रंप से मिलेंगे । फेड चेयरमैन पद के वॉलर दावेदार हैं।

US में घटेगी महंगाई?

आग शाम रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे। BLS अक्टूबर में आंकड़े नहीं जुटा पाया था। शटडाउन के कारण आंकड़े नहीं जुटा पाया था। बाज़ार को महंगाई दर 0.3% बढ़ने की आशंका है। सालाना आधार पर CPI 3.1% रहने की उम्मीद है। कोर महंगाई दर 3% रहने की उम्मीद है।

सेंट्रल बैंकों पर होगी नज़र

ब्याज दरों पर बैंक ऑफ इंग्लैंड फैसला लेगा। BoE दरों में 0.25% की कटौती कर सकता है। महंगाई दर में गिरावट के बाद कटौती की उम्मीद बढ़ी। ECB भी आज ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बैंक ऑफ जापान कल ब्याज दरों पर फैसला लेगा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 12.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 49,015.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी गिरकर 27,478.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 25,383.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,878.46 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत



Source link

Scroll to Top