Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड, क्रूड में दबाव – global market nifty gains asian markets also remain bullish crude oil pressure



Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड नजर आया। शुक्रवार को US INDICES मिलेजुले रहे। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा, लेकिन नैस्डैक पर दबाव दिखा।

रातोंरात तख्तापलट!

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया। शुक्रवार रात/शनिवार सुबह हमला किया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार हुए। राष्ट्रपति की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया। मादुरो, उनकी पत्नी पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाया। मादुरो और उनकी पत्नी पर मुकदमा चलाया गया। मादुरो पर आतंकवाद, मशीनगन की तस्करी के आरोप लगाया। कोकेन इंपोर्ट की साजिश रचने समेत कई और आरोप लगाया। डेल्जी रोड्रिग्स वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। सुप्रीम कोर्ट की डेल्जी को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में मंजूरी मिली।

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है कि मादुरो की सुरक्षा टीम का बड़ा हिस्सा कार्रवाई में मारा गया।

निशाने पर अमेरिका

अमेरिका के हमले की चीन ने निंदा की जबकि रूस, मैक्सिको ने भी अमेरिका की निंदा की। क्यूबा, ​​ब्राजील, कोलंबिया समेत कई देशों ने निंदा की है ।

हमले पर बोले ट्रंप

वेनेजुएला का शासन अमेरिका संभालेगा। नेतृत्व में बदलाव की व्यवस्था होने तक शासन संभालेगा। हम नहीं चाहते कि कोई और सत्ता संभाले। वेनेजुएला के तेल पर लगे प्रतिबंध पूरी तरह से लागू होगा। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने को कहा गया है। मार्को रुबियो ने उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज से बात की है। उन्होंने कहा कि आपको जो भी चाहिए हम करेंगे। वेनेजुएला में कोई अमेरिकी सैनिक नहीं होंगे लेकिन रोड्रिगेज को हमारे मुताबिक काम करना होगा। वेनेजुएला में ऑयल इंफ्रा का अमेरिका विकास करेगा । वेनेजुएला ने अमेरिका से बुनियादी ढांचा चुरा लिया था। हम दूसरे देशों को बहुत अधिक मात्रा में तेल बेचेंगे। मादुरो के समर्थकों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। वो निष्ठा नहीं बदलते हैं तो उनका भविष्य अंधकारमय है।

वेनेजुएला का महत्व क्यों है?

वेनेजुएला के पास तेल का सबसे बड़ा भंडार है । वेनेजुएला के पास 303 बिलियन बैरल तेल का भंडार है। वेनेजुएला के रिजर्व का मौजूदा भाव $17 ट्रिलियन है। प्रतिबंधों से मौजूदा ग्लोबल उत्पादन में 1% हिस्सेदारी है। गोल्ड, रेयर अर्थ मिनिरल के महत्वपूर्ण भंडार मौजूद है। 200 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नैचुरल गैस के भंडार है। नैचुरल गैस के भंडार का बाजार भाव $800 बिलियन रहा।

सोने-चांदी में तेजी, क्रूड में दबाव

वेनेजुएला पर अमेरिका के एक्शन से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। सोना में डेढ़ परसेंट तो चांदी 4% से ज्यादा का उछाल आया। वहीं क्रूड के भाव में हल्का दबाव दिखा। दरअसल, वेनेजुएला को चलाने बयान से अमेरिका पलटा है। अमेरिका ने कहा विदेश मंत्री की सफाई वेनेजुएला को नहीं चलाएगा , लेकिन तेल की नाकेबंदी जारी रहेगी। इधर चीन का बयान अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे। राष्ट्रपति को अगवा करना गलत है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 71.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 51,614.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.70 फीसदी चढ़कर 30,143.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 26,428.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 4,003.35 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top