Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, US, ईरान के बीच तनाव बढ़ा – global market nifty under pressure asian markets mixed tensions rise between us and iran



Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव दिख रहा है। एशिया में निक्केई 800 प्वाइंट ऊपर कारोबर कर रहा। हालांकि दिखी अमेरिकी INDICES में कल गिरावट दिखी। डाओ जोंस 400 प्वाइंट फिसला । वहीं नैस्डैक और S&P में भी हल्की नरमी रही। अमेरिकी बाजार भारी उतार-चढ़ाव के साथ गिरकर बंद हुए। डाओ 400 अंक गिरकर 49200 के नीचे बंद हुआ। S&P 500, नैस्डेक हल्के लाल निशान में बंद हुआ। S&P 500 50 अंक, नैस्डैक 200 अंक के दायरे में घूमता रहा। दिसंबर CPI आंकड़े के बाद शुरुआती बढ़त गंवाई।

क्यों गिरा डाओ?

बैंकिंग, फाइनेंशियल शेयरों की कमजोरी ने दबाव बनाया। JPMorgan की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कमाई उम्मीद से कम है। नतीजों के बाद JPMorgan का शेयर करीब 4% गिरा। Goldman Sachs में भी करीब 1% की गिरावट दिखी। क्रेडिट कार्ड कंपनियों पर दबाव बना रहा। Visa का शेयर करीब 4.5% टूटा। मास्टरकार्ड भी लगभग 3.8% नीचे बंद हुआ।

JPMorgan का बड़ा बयान

CFO ने क्रेडिट कार्ड मुद्दे पर ट्रंप का विरोध किया। इंडस्ट्री ट्रंप के प्राइस कंट्रोल वाले बयान का विरोध करेगी। JPMorgan ने कहा हमारी जवाबदेही अपने शेयरहोल्डर्स के प्रति रहा। कीमतें घटाने से क्रेडिट सस्ता नहीं होगा। ऐसे फैसलों से क्रेडिट की सप्लाई ही कम होगी। ऐसे नियम सभी के लिए नुकसानदेह होंगे। इकॉनमी, कंज्यूमर, कंपनियों सबको नुकसान हुआ।

पॉवेल पर बोले ट्रंप

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा फेड चेयर पॉवेल पर फिर बोले वो आदमी जल्द ही चला जाएगा। फेड की रेनोवेशन लागत को लेकर भी आरोप लगाए। खर्च अरबों डॉलर ज्यादा हो गया। जेरोम पॉवेल नाकाबिल या बेईमान है।

JPMorgan के CEO जेमी डाइमॉन ने कहा फेड की आजादी पर हमला गलत है। ट्रंप ने कहा जेमी डाइमॉन ऊंची दरों से ज्यादा कमाई चाहते हैं।

US, ईरान के बीच तनाव बढ़ा

ट्रंप ने कहा प्रदर्शनकारियों की हत्याएं ईरान रोके। हत्याएं नहीं रुकी, ईरान के साथ बैठक नहीं। ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया। विरोध जारी रखो, मदद आने वाली है।

ग्रीनलैंड विवाद गहराया

डेनमार्क, ग्रीनलैंड के PM ने मंगलवार को मुलाकात की। ग्रीनलैंड ने कहा US, डेनमार्क में चुनना पड़े, तो हम डेनमार्क, EU को चुनेंगे। लंबे समय के सहयोगी के खिलाफ खड़ा होना आसान नही। असली चुनौती आनी अभी बाकी है। व्हाइट हाउस में US, डेनमार्क, ग्रीनलैंड के अधिकारी बातचीत आज है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 17.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 54,448.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.11 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.67 फीसदी चढ़कर 30,914.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 27,061.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 4,186.47 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top