
Global Market :गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कामकाज कर रहा। एशिया भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं अमेरिकी INDICES में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे । नैस्डैक भी आधा परसेंट से ज्यादा बढ़ा।
अमेरिकी बाजारों का हाल
बाजार में लागातर तीसरे दिन रिकॉर्ड तेजी जारी है। डाओ जोन्स कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ और पहली बार 49000 बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक रिकॉर्ड स्तरों से 500 अंक दूर रहा। टेक शेयरों की तेजी से बाजार को सहारा मिला।
चीन में NVIDIA चिप की भारी मांग
चीन में के H200 चिप की मांग ज्यादा है। NVIDIA ने कहा इस साल $500 बिलियन आय की उम्मीद है। 2026 के अंत तक फ्यूचर डाटा सेंटर चिप लाएंगे। ब्लूमबर्ग मार्केट सर्वे के मुताबिक 75% लोगों को डॉलर में कमजोरी कायम रहने की आशंका है। जबकि 40% का मानना है कि NVIDIA इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी। 15% को भरोसा है कि दिसंबर तक सोना $5,000 के पार जाएगा।
अब ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर
व्हाइट हाउस ने कहा ग्रीनलैंड हासिल करने के तरीकों पर विचार जारी है। आर्कटिक में दुश्मनों को रोकने की रणनीति का हिस्सा है। ट्रंप के पास सेना का इस्तेमाल विकल्प मौजूद है। डेनमार्क के विदेश मंत्री ने मार्को रूबियो ने कहा ग्रीनलैंड पर हमला तुरंत होने वाला नहीं है। रूबियो के मुताबिक लक्ष्य डेनमार्क से ग्रीनलैंड को खरीदना है।
EU की ट्रंप को चेतावनी
डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सीमाओं का सम्मान किया जाए। डेनमार्क ने कहा ग्रीनलैंड पर अमेरिकी हमला नाटो के अंत की शुरुआत होगा।
वेनेजुएला पर डॉनल्ड ट्रंप
US को 30-50 मिलियन बैरल हाई क्वालिटी तेल सौंपा जाएंगा। बाजार भाव पर तेल बेचा जाएगा। पैसा अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर मैं नियंत्रित करूंगा। पैसा US और वेनेजुएला के लोगों की भलाई के लिए उपयोग किया जाएगा। ट्रंप की पोस्ट के बाद WTI क्रूड 2% से ज्यादा गिरा।
इस बीच ट्रंप ने रिपब्लिकन्स को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के लिए मिड टर्म चुनाव जीतना बेहद जरूरी किया। डेमोक्रेट जीते तो मुझे तीसरी बार इम्पीच किया जाएगा। डेमोक्रेट इम्पीचमेंट की कोई न कोई वजह निकाल लेंगे। चुनाव में पार्टी बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। हमारी नीतियां सही, जनता क्या चाहती है ये समझ नहीं आ रहा।
US की सर्विस PMI
दिसंबर में सर्विस PMI 54.1 से गिरकर 52.5 पर आ गई। अप्रैल 2025 के बाद सर्विस सेक्टर की यह सबसे कमजोर ग्रोथ है। नए कारोबार की रफ्तार 20 महीनों में सबसे धीमी रही।
चीन-जापान में बढ़ा तनाव
चीन ने जापान को एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाईं। सैन्य इस्तेमाल वाले सभी ड्यूल यूज सामान के एक्सपोर्ट पर रोक लगाया। 800 से ज्यादा आइटम्स एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में शामिल हुआ। ताइवान पर जापान के बयानों से चीन नाराज है। जापान ने कहा चीन ने हमला किया जो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 71.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 52,245.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी गिरकर 30,366.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 26,477.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 4,082.66 के स्तर पर दिख रहा है।