
Global Market: गिफ्ट निफ्टी 70 अंक नीचे फिसला है। एशिया में भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं अमेरिका में AI शेयरों में बिकवाली कायम है। नैस्डैक आधे परसेंट से ज्यादा फिसला है। ऊपरी स्तरों से डाओ और S&P फिसले। डाओ जोन्स दिन के उच्चतम स्तर से 260 अंक गिरा । ओरेकल, ब्रॉडकॉम में बिकवाली कल भी जारी रही।
AI पर RGA इन्वेस्टमेंट
RGA इन्वेस्टमेंट ने कहा कि 2026 में AI शेयरों के वैल्यूएशन को लेकर चिंता है। निवेशकों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी देखना होगा। AI शेयरों में संभावना है, इससे इनकार नहीं। नतीजों के बाद कई शेयरों में तेजी आ चुकी है।
वही नेशनवाइड के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट मार्क हैकेट का कहना है कि मौजूदा समस्या इंडस्ट्री की नहीं, कंपनियों की है। बाजार खुद को रिकैलिब्रेट कर रहा है।
टेस्ला में तूफानी तेजी
कंपनी का शेयर रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। शेयर 3.5% की तेजी के साथ $475 पर पहुंचा। दिसंबर 2024 में भी रिकॉर्ड स्तरों परभाव पहुंचे थे। एलन मस्क ने कहा टेक्सास में ड्राइवर लेस रोबोटैक्सी का टेस्ट जारी है।
आज कहां रहेगी नजर
आज शाम US के नॉन-फार्म पेरोल के आंकड़े आएंगे। अमेरिका के बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होंगे। बाजार को 50000 नौकरियां जुड़ने की उम्मीद है। बाजार को बेरोजगारी दर भी 4.5% रहने की उम्मीद है।
खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध
यूक्रेन ने NATO की सुरक्षा गारंटी की मांग छोड़ी है। शांति समझौते के लिए सुरक्षा गारंटी की मांग छोड़ी है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत से युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ी। यूक्रेन ने कुछ हिस्सा खोया, लेकिन हालात अच्छे है। यूरोप के नेताओं ने ट्रंप से फोन पर बातचीत की जबकि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ट्रंप से बात की। NATO जनरल सेक्रेटरी मार्क रुटे ने भी बात की। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी बात की।
जर्मन चांसलर मर्ज ने कहा कि हमने अच्छा समझौता किया है। फ्रेडरिक मर्ज ने कहा ऐसा समझौता पहले हमारे पास नहीं था। शांति समझौता अब रूस पर निर्भर है। क्रिसमस तक समझौता होने की उम्मीद है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 73.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 49,525.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.48 फीसदी गिरकर 27,456.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ 25,168.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,823.28 के स्तर पर दिख रहा है।