Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, दबाव में क्रूड – global market nifty trades flat asian markets trade mixed crude under pressure



Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा। एशिया मिलाजुला कारोबार कर रहा। US बाजार भी लगातार दूसरे दिन तेज होकर बंद हुआ। हलांकि टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट से कोई फैसला नहीं आया। अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ करीब 300 अंक चढ़कर बंद हुआ। जबकि S&P500, नैस्डेक में 0.25% की तेजी आई।

डाओ में तेजी के कारण

मॉर्गन स्टेनली, Goldman Sachs ने शानदार नतीजे पेश किए। मॉर्गन स्टेनली की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से कमाई उम्मीद से ज्यादा है। Goldman Sachs की इक्विटी ट्रेडिंग से रिकॉर्ड आय है। नतीजों के बाद Goldman Sachs का शेयर करीब 5% चढ़ा। मॉर्गन स्टेनली का शेयर लगभग 6% उछल गया। दोनों कंपनियों का शेयर 52-हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुए।

खबरों में TSMC

कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए । लगातार 8वीं तिमाही कंपनी का मुनाफा बढ़ा। कंपनी ने केपैक्स का अनुमान बढ़ा दिया। 52–56 डॉलर बिलियन केपैक्स रहने का गाइडेंस है। पहले 2025 के लिए $40.9 बिलियन केपैक्स की योजना थी। सीईओ ने कहा कंपनी का फोकस हाई-एंड-फोन्स पर है।

दबाव में क्रूड

कच्चे तेल की कीमतें रातों-रात 4% गिरी। ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के नीचे फिसला । ब्रेंट क्रूड जून के बाद सबसे ज्यादा टूटा है। ईरान ने कहा प्रदर्शनकारियों को फांसी नहीं होगी। फिलहाल ईरान पर हमले का इरादा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेतन्याहू ने ट्रंप से हमला टालने को कहा।

US-ताइवान ट्रेड डील

US और ताइवान के बीच ट्रेड डील हुई। सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियां ताइवान लगाएगा। US में $250 बिलियन का निवेश ताइवान करेगा। ताइवान पर रेसिप्रोकल टैरिफ 20% से घटाकर 15% पर आया। जेनेरिक दवाओं, API, एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर जीरो टैरिफ। कुछ नैचुरल रिसोर्सेज पर भी कोई टैरिफ नहीं हुआ।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहा। वहीं, निक्केई करीब 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 53,876.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.53 फीसदी चढ़कर 31,282.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग फ्लैट कामकाज कर रहा। वहीं, कोस्पी में 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 4,110.51 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top