
Global Market : गिफ्ट निफ्टी में 60 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजार मजबूत कामकाज कर रहा। उधर US INDICES में भी तेजी रही। लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ नए शिखर पर डाओ जोंस पहुंचा। टेक शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। नैस्डैक करीब एक परसेंट चढ़ा। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन से क्रूड कीमतों में मजबूती कायम है। ब्रेंट का भाव 69 डॉलर के करीब पहुंचा। उधर सोना डॉलर की कमजोरी से चमका है। फिर कॉमेक्स गोल्ड 5000 डॉलर के ऊपर आया।
अमेरिकी बाजार का हाल
कल डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ । S&P500 28 जनवरी के रिकॉर्ड क्लोज से सिर्फ 0.2% दूर रहा। रसेल 2000 ने कल आउटपरफॉर्म किया। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि मार्केट में और बिकवाली की आशंका है। कमोडिटी ट्रेडिंग एडवाइजर इस हफ्ते और सेलिंग कर सकते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा। ब्रेंट का भाव $69 के पार निकला है। जबकि WTI में भी $64 के ऊपर कारोबार कर रहा। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव से तेजी आई। 6 फरवरी को दोनों देशों के बीच बैठक हुई है। डील को लेकर बाजार में आशंका कायम है।
बढ़ी सोने-चांदी की चमक
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी आई। 1 हफ्ते की ऊंचाई पर सोना पहुंचा। COMEX पर सोना $5100 के पार निकला जबकि COMEX पर चांदी $84 के करीब रहा। दरअसल , डॉलर, बॉन्ड यील्ड में कमजोरी से सपोर्ट मिला । बाजार को अमेरिका के आंकड़ों का इंतजार है। कल US के नॉन फार्म पेरोल के आंकड़े आएंगे। शुक्रवार को अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आएंगे। चीन की लगातार 15वें महीने सोने की खरीद जारी है। ETF में निवेश बढ़ने से भी सपोर्ट मिल रहा है ।
कमजोर हुआ डॉलर
डॉलर इंडेक्स 97 के स्तर के नीचे फिसला। चीनी ने फाइनेंशियल संस्थानों से कहा। चीन ने कहा कि US ट्रेज़री में एक्सपोजर सीमित रखें। वॉशिंगटन की अनिश्चित इकोनॉमी पॉलिसी है। EU फंड्स ने US ट्रेजरी होल्डिंग घटाई। व्हाइट हाउस के ग्रीनलैंड पर सख्त बयान के बाद कदम उठाया। PM ताकाइची की बड़ी जीत के बाद येन में तेजी आई।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 94.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.71 फीसदी की बढ़त के साथ 57,932.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.21 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.56 फीसदी चढ़कर 32,910.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 27,184.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 4,120.89 के स्तर पर दिख रहा है।