GE Vernova T&D के शेयरों में 9% का तगड़ा उछाल, पिछली 5 तिमाहियों का सबसे बेहतरीन नतीजे जारी – ge vernova t and d shares jumps 9 percent after q3 results strongest revenue growth in five quarters



GE Vernova T&D shares: जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयर गुरुवार 29 जनवरी को शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत तक उछल गए। इससे एक दिन पहले भी स्टॉक लगभग 7 प्रतिशत चढ़ा था। यह तेजी कंपनी के दिसंबर तिमाही के दमदार नतीजों के बाद आई है, जिसमें इसका प्रदर्शन बाजार के अनुमानों से बेहतर रहा है।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपनी पिछले 5 तिमाहियों का सबसे रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया है। मैनेजमेंट का कहना है तेज एग्जिक्यूशन और मार्जिन में विस्तार इस अच्छे प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण रहा। तिमाही के दौरान ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहा, हालांकि मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया कि हाल ही में हासिल किया गया HVDC ऑर्डर इस आंकड़े में शामिल नहीं है।

दिंसबर तिमाही में एक्सपोर्ट ऑर्डर्स, कुल ऑर्डर इनफ्लो का करीब 14 प्रतिशत रहा और सालाना आधार पर इनमें 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने यह भी बताया कि नए वेज कोड के लागू होने के कारण दिसंबर तिमाही में 69.3 करोड़ रुपये का एकमुश्त प्रभाव पड़ा।

पोस्ट-अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस में मैनेजमेंट ने FY26 के लिए मार्जिन गाइडेंस को पहले के “मिड-20s” से बढ़ाकर “हाई-20s” कर दिया। मौजूदा ऑर्डर बुक में एक्सपोर्ट्स का हिस्सा 24 से 27 प्रतिशत के आसपास है। साउथ ओलपाड HVDC प्रोजेक्ट को मौजूदा मार्च तिमाही में में बुक किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

कंपनी ने घरेलू TBCB (Tariff-Based Competitive Bidding) से जुड़े ऑर्डर्स में किसी तरह की सुस्ती से इनकार किया। हालांकि, एक्सपोर्ट ग्राहकों की ओर से निर्णय लेने में कुछ देरी का संकेत दिया गया है, जिससे ये ऑर्डर्स FY27 की दूसरी छमाही में साकार हो सकते हैं।

ब्रोकरेज फर्म Nomura ने जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 4,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। नोमुरा के अनुसार, कंपनी ने ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दी है, जिससे उसकी कमाई के अनुमान से 41 प्रतिशत अधिक प्रदर्शन हुआ। मार्जिन गाइडेंस में बढ़ोतरी और मांग का पॉजिटिव आउटलुक इस आकलन के प्रमुख आधार हैं।

ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2028 के लिए EPS अनुमानों को 9 प्रतिशत बढ़ाया है। इसके पीछे HVDC प्रोजेक्ट्स के तेज रैंप-अप और प्राइसिंग पावर में अपेक्षा से धीमे डायल्यूशन को कारण बताया गया। फिलहाल स्टॉक FY28E की कमाई के लगभग 40 गुना पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ चुकी है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top