
Gainers & Losers: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 221.69 प्वाइंट्स यानी 0.27% के उछाल के साथ 82,566.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 76.15 प्वाइंट्स यानी 0.30% की बढ़त के साथ 25,418.90 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
L&T । मौजूदा भाव: ₹3932.45 (+3.66%)
Hindustan Copper । मौजूदा भाव: ₹759.20 (+19.99%)
ABB India । मौजूदा भाव: ₹5475.90 (+8.52%)
GE Vernova T&D । मौजूदा भाव: ₹3163.15 (+8.73%)
Vedanta । मौजूदा भाव: ₹766.10 (+3.93%)
Finkurve Financial Services । मौजूदा भाव: ₹90.80 (+9.95%)
Kilburn Engineering । मौजूदा भाव: ₹527.60 (+2.55%)
Canara Bank । मौजूदा भाव: ₹150.30 (-4.75%)
Indo Euro Indchem । मौजूदा भाव: ₹14.70 (-15.42%)
JJ Finance । मौजूदा भाव: ₹43.33 (-1.32%)
L&T । मौजूदा भाव: ₹3932.45 (+3.66%)
एलएंडटी के मैनेजमेंट ने सभी पैरामीटर्स पर अपने पूरे साल के गाइडेंस को बनाए रखा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.38% उछलकर ₹3960.00 पर पहुंच गए।
Hindustan Copper । मौजूदा भाव: ₹759.20 (+19.99%)
कॉपर की रिकॉर्ड .चमक पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹759.20 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और इसी अपर सर्किट पर यह बंद भी हुआ।
ABB India । मौजूदा भाव: ₹5475.90 (+8.52%)
दिसंबर 2025 तिमाही में एबीबी इंडिया का ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 49% की रफ्तार से बढ़ा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹5550.75 पर पहुंच गए।
GE Vernova T&D । मौजूदा भाव: ₹3163.15 (+8.73%)
दिसंबर तिमाही के दमदार नतीजे पर जीई वर्नोवा टीएंडी के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.83% उछलकर ₹3194.90 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने पिछले 5 तिमाहियों का सबसे अधिक रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया।
Vedanta । मौजूदा भाव: ₹766.10 (+3.93%)
13 साल तक वेदांता में काम करने के बाद मधु श्रीवास्तव ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह 10 फरवरी, 2026 से नेहा शर्मा ग्रुप चीफ एचआर ऑफिसर का पद संभालेंगी। इस खुलासे पर वेदांता के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.46% उछलकर एक साल के हाई ₹770.00 पर पहुंच गए।
Finkurve Financial Services । मौजूदा भाव: ₹90.80 (+9.95%)
वर्ष 2021 में महज 4 ब्रांचेज से विस्तार कर फिनकुर्वे फाइनेंशियल सर्विसेज ने अब 100वें टेक-एनेबल्ड गोल्ड लोन ब्रांच खोलने का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.20% उछलकर ₹91.00 पर पहुंच गए।
Kilburn Engineering । मौजूदा भाव: ₹527.60 (+2.55%)
किलबर्न इंजीनियरिंग ने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी किलबर्न ईस्ट एंड प्राइवेट लिमिटेड सेटअप किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.74% उछलकर ₹533.75 पर पहुंच गए। पाइपिंग औऱ स्ट्रक्चरल फैब्रिकेशन बिजनेस के लिए शुरू गई यह सब्सिडरी ईस्ट एंड टेक्नोलॉजीज के साथ ज्वाइंट वेंचर बन जाएगी।
Canara Bank । मौजूदा भाव: ₹150.30 (-4.75%)
दिसंबर तिमाही के उम्मीद से कमजोर नतीजे पर केनरा बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.61% टूटकर ₹148.95 पर आ गए। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) या कोर इनकम पिछले साल के मुकाबले 1.1% बढ़कर ₹9,252 करोड़ हो गई। CNBC-TV18 के पोल में यह आंकड़ा ₹9,453 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया था।
Indo Euro Indchem । मौजूदा भाव: ₹14.70 (-15.42%)
शेयर प्राइस में तेज उठा-पटक को लेकर बीएसई ने सवाल पूछा तो इंडो यूरो इंडोकेम के शेयर आज इंट्रा-डे में 15.42% टूटकर ₹14.70 पर आ गए।