
Gainers & Losers: शुरुआती उठा-पटक के बाद दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) आज 40.28 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली फिसलन के साथ 84,233.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 18.70 प्वाइंट्स यानी0.07% की मामूली बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Tata Motors CV । मौजूदा भाव: ₹487.10 (+3.10%)
Eicher Motors । मौजूदा भाव: ₹7770.00 (+6.49%)
SAIL । मौजूदा भाव: ₹162.00 (+0.62%)
Siyaram Recycling । मौजूदा भाव: ₹56.69 (+4.81%)
Avantel । मौजूदा भाव: ₹153.90 (+2.23%)
Som Distilleries । मौजूदा भाव: ₹87.22 (-9.17%)
HEG । मौजूदा भाव: ₹530.75 (-5.43%)
BHEL । मौजूदा भाव: ₹260.65 (-5.58%)
Ather Energy । मौजूदा भाव: ₹716.60 (-1.44%)
MTNL । मौजूदा भाव: ₹32.66 (-1.48%)
Tata Motors CV । मौजूदा भाव: ₹487.10 (+3.10%)
टाटा मोटर्स कमर्शियल वेईकल्स की इंडोनेशियाई सहायक कंपनी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% उछलकर ₹497.80 पर पहुंच गए। इसके तहत पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूशन इंडोनेशिया को 70,000 योद्धा और अल्ट्रा टी 7 गाड़ियों की सप्लाई करनी है।
Eicher Motors । मौजूदा भाव: ₹7770.00 (+6.49%)
दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुख पर आयशर मोटर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.94% उछलकर ₹7803.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.3% बढ़कर ₹1,420 करोड़ और रेवेन्यू 23% उछलकर ₹6,114 करोड़ पर पहुंच गया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और ₹8,800 का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।
SAIL । मौजूदा भाव: ₹162.00 (+0.62%)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 200 लाख टन बिक्री का लक्ष्य तय किया तो जोश में शेयर इंट्रा-डे में 1.18% उछलकर एक साल के हाई ₹162.90 तक पहुंच गए। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में इसकी बिक्री 179 लाख टन हुई थी।
Siyaram Recycling । मौजूदा भाव: ₹56.69 (+4.81%)
ऊषा इंटरनेशनल से ब्रास कनेक्टर्स और इससे जुड़े कंपोनेंट्स के लिए ₹34 लाख का ऑर्डर मिला तो सियाराम रिसाइकलिंग के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.81% उछलकर ₹56.69 पर पहुंच गए। इस पर 6 महीने में काम पूरा करना है।
Avantel । मौजूदा भाव: ₹153.90 (+2.23%)
₹122 करोड़ के ऑर्डर पर अवांटेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.54% उछलकर ₹161.90 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के तहत अवांटेल बेंगलुरु की पीएसयू न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड को Ka-बैंड रेडी फुल मोशन एंटेना के साथ रेडियो फ्रीक्वेंसी बैंड “S/X-बैंड” की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Som Distilleries । मौजूदा भाव: ₹87.22 (-9.17%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सोम डिस्टलरीज का शुद्ध मुनाफा 76% गिरकर ₹4.6 करोड़ पर आया तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 11.12% टूटकर ₹85.35 पर आ गए।
HEG । मौजूदा भाव: ₹530.75 (-5.43%)
तिमाही आधार पर एचईजी का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू दिसंबर 2025 तिमाही में 6.13% गिरकर ₹656.33 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज के इंट्रा-डे हाई ₹598.50 से 12.56% टूटकर ₹523.30 पर आ गए। एक कारोबारी दिन पहले यह ₹561.20 पर बंद हुआ था।
BHEL । मौजूदा भाव: ₹260.65 (-5.58%)
₹254 के फ्लोर प्राइस पर भेल का ऑफर फॉर सेल इश्यू खुला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.32% टूटकर ₹258.60 पर आ गए। इस इश्यू के तहत सरकार भेल में 2% (6.96 करोड़ शेयर) के अतिरिक्त ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 3% हिस्सेदारी (10.44 करोड़ शेयर) यानी कुल 5% हिस्सेदारी हल्की कर रही है।
Ather Energy । मौजूदा भाव: ₹716.60 (-1.44%)
एक ब्लॉक डील में 32.79 लाख शेयरों की बिक्री पर एथर एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.17% टूटकर ₹711.35 पर आ गए।