
Gainers & Losers: शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के एक दिन पहले आज मार्केट में सतर्कता का रुझान दिखा। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 503.76 प्वाइंट्स यानी 0.60% की गिरावट के साथ 83,313.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 133.20 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Devyani International । मौजूदा भाव: ₹131.95 (+7.02%)
Cummins India । मौजूदा भाव: ₹4391.00 (+4.53%)
PolicyBazaar (PB Fintech) । मौजूदा भाव: ₹1552.20 (+7.80%)
Yatharth Hospitals । मौजूदा भाव: ₹648.60 (+3.79%)
Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹175.75 (+1.74%)
Hexaware Tech । मौजूदा भाव: ₹640.25 (-7.25%)
HAL । मौजूदा भाव: ₹4034.85 (-4.32%)
Tata Power । मौजूदा भाव: ₹364.30 (-1.89%)
Suzlon Energy । मौजूदा भाव: ₹47.86 (-3.86%)
Shivam Autotech । मौजूदा भाव: ₹22.28 (-2.41%)
Devyani International । मौजूदा भाव: ₹131.95 (+7.02%)
दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे और जनवरी के आंकड़ों पर ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश ने देवयानी इंटरनेशनल के शेयरों में चाबी भरी और इंट्रा-डे में यह 9.81% उछलकर ₹135.40 पर पहुंच गया। मैक्वेरी ने इसे ₹160 के टारगेट प्राइस पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। इसका कहना है कि जनवरी में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ में तेजी का बने रहना कंपनी के लिए अहम है।
Cummins India । मौजूदा भाव: ₹4391.00 (+4.53%)
अर्निंग्स कॉल में मैनेजमेंट ने जिक्र किया कि हाइपरस्केलर इनक्वायरी बढ़ी है जिसके चलते वित्त वर्ष 2027 में डेटा सेंटर बिजनेस में दोहरे अंकों की ग्रोथ रह सकती है जिसके चलते कमिन्स इंडिया के शेयर इंट्रा-डे में 5.23% उछलकर ₹4420.60 पर पहुंच गए। अभी इसके पावर जेनेरेशन बिजनेस में रेवेन्यू मिक्स का 25% हिस्सा डेटा सेंटर्स से ही है।
PolicyBazaar (PB Fintech) । मौजूदा भाव: ₹1552.20 (+7.80%)
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक शेयरहोल्डर्स की चिंताओं और प्रतिक्रियाओं को देखते हुए पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक ने अपनी अधिग्रहण योजनाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया तो शेयर इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹1583.80 पर पहुंच गए।
Yatharth Hospitals । मौजूदा भाव: ₹648.60 (+3.79%)
नए हॉस्पिटल्स के दमदार परफॉरमेंस के चलते दिसंबर 2025 तिमाही में यथार्थ हॉस्पिटल्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 49% बढ़कर ₹45.3 करोड़ और रेवेन्यू 46.3% उछलकर ₹320.4 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.83% उछलकर ₹655.10 पर पहुंच गए। मॉडल टाउन, नई दिल्ली और फरीदाबाद के सेक्टर-20 में खुले कंपनी के नए हॉस्पिटल्स से कंपनी को ₹27.9 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ जोकि कंपनी के कुल रेवेन्यू का करीब 9% रहा।
Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹175.75 (+1.74%)
दिसंबर 2025 तिमाही में इंडियन ऑयल का प्रॉफिट तिमाही आधार पर 59.33% बढ़कर ₹12126 करोड़ पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.04% उछलकर एक साल के हाई ₹178.00 पर पहुंच गए।
Hexaware Tech । मौजूदा भाव: ₹640.25 (-7.25%)
दिसंबर तिमाही के कमजोर कारोबारी नतीजे और इस तिमाही के कमजोर आउटलुक पर हेग्जावेयर टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.04% टूटकर ₹621.00 तक आ गए। दिसंबर 2025 तिमाही में हेग्जावेयर टेक का डॉलर रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.5% गिरकर $38.9 करोड़ और रुपये के टर्म में रेवेन्यू 0.2% गिरकर ₹3,478.2 करोड़ पर आ गया। साथ ही कंपनी का मानना है कि इस साल 2026 की पहली तिमाबी में ईबीआईटी सीजनल फैक्टर्स और रीबैजिंग डील को लेकर तिमाही आधार पर कम रह सकती है।
HAL । मौजूदा भाव: ₹4034.85 (-4.32%)
मॉर्गन स्टैनले ने एचएएल की रेटिंग को इक्वल वेट से घटाकर अंडर वेट और टारगेट प्राइस को ₹5,092 से घटाकर ₹3,355 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.28% टूटकर ₹3952.00 पर आ गए।
Tata Power । मौजूदा भाव: ₹364.30 (-1.89%)
दिसंबर 2025 तिमाही में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 45% घटकर ₹15,118 करोड़ और मुनाफा ₹1,187.54 करोड़ से फिसलकर ₹1,194.33 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.81% फिसलकर ₹360.85 पर आ गए।
Suzlon Energy । मौजूदा भाव: ₹47.86 (-3.86%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% की रफ्तार से बढ़कर ₹387 करोड़ पर पहुंचा जोकि मार्केट एनालिस्ट्स के ₹480 करोड़ के अनुमान से काफी कम रहा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.38% टूटकर ₹47.10 पर आ गए।