Gainers & Losers: Lemon Tree, IREDA, Vedanta और Tejas Networks समेत ये 10 स्टॉक्स, हफ्ते की धांसू शुरुआत – gainers losers lemon tree hotels ireda vedanta tata group tejas networks and more stocks that gives return massively on 12 jan sensex nifty closes green



Lemon Tree Hotels । मौजूदा भाव: ₹152.05 (+1.57%)
लेमन ट्री होटल्स ने रीस्ट्रक्चरिंग और फ्लेउर होटल्स में वारबर्ग पिनकस के ₹960 करोड़ के निवेश का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.14% उछलकर ₹155.90 पर पहुंच गए। योजना के तहत फ्लेउर होटल्स की 12-15 महीने में स्टॉक मार्केट में एंट्री होगी।

IREDA । मौजूदा भाव: ₹141.50 (+3.55%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इरेडा का मुनाफा 37.6% बढ़कर ₹585.2 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 34.7% उछलकर ₹897.2 करोड़ पर पहुंचा तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 4.24% चढ़कर ₹142.45 पर पहुंच गया।

Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹294.25 (+3.17%)
बेन कैपिटल से जुड़ी एंटिटीज और मणप्पुरम फाइनेंस के बीच के प्रस्तावित सौदे पर आरबीआई की आपत्ति से जुड़ी रिपोर्ट्स को मणप्पुरम ने फर्जी करार दिया तो आज इसके शेयर रॉकेट की स्पीड से 4.73% उछलकर ₹298.70 पर पहुंच गए। एक कारोबारी दिन पहले इसी रिपोर्ट के चलते इंट्रा-डे में यह 10% टूट गया था।

Vedanta । मौजूदा भाव: ₹627.40 (+2.87%)
एनसीएलटी से रीस्ट्रक्चरिंग योजना को मंजूरी मिलने पर वेदांता के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.09% उछलकर ₹628.75 पर पहुंच गए।

Avanti Feeds । मौजूदा भाव: ₹821.35 (+2.27%)
भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी सौदे को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के पॉजिटिव कमेंट्स पर अवंती फीड्स जैसे एक्सपोर्ट स्टॉक्स उछल पड़े और आज इंट्रा-डे में यह 2.65% उछलकर ₹824.40 पर पहुंच गया।

Tejas Networks । मौजूदा भाव: ₹377.55 (-9.40%)
तेजस नेटवर्क्स को लगातार चौथी तिमाही घाटा हुआ तो आज इसके शेयर इंट्रा–डे में 12.53% टूटकर ₹364.50 पर आ गए। दिसंबर 2025 तिमाही में तेजस नेटवर्क्स सालाना आधार पर ₹165.67 करोड़ के मुनाफे से ₹196.55 करोड़ के कंसालिडेटेड लॉस में आ गई और ऑपरेशनल रेवेन्यू भी करीब 88% गिरकर ₹306.79 करोड़ पर आ गया।

Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹972.45 (-0.27%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹966.00 के भाव पर 4.84 लाख से अधिक शेयरों की ₹46.80 करोड़ में ब्लॉक डील पर श्रीराम फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.26% टूटकर ₹962.80 पर आ गए।

Kernex Microsystems । मौजूदा भाव: ₹1090.00 (-9.53%)
सीएलडब्ल्यू ने ₹1730 करोड़ के ऑर्डर के तहत कवच इक्विपमेंट के डिलीवरी की डेडलाइन बढ़ाने के अनुरोध को नहीं माना तो कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 16.09% टूटकर ₹1011.00 पर आ गए। कंपनी ने यह अनुरोध सर्टिफिकेशन में देरी के चलते की थी।

Yasho Industries । मौजूदा भाव: ₹1324.20 (-3.58%)
याशो इंडस्ट्रीज से बीएसई ने असामान्य ट्रेडिंग वॉल्यूम को लेकर सवाल पूछा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.82% टूटकर ₹1266.00 पर आ गए। कंपनी की यह सफाई भी शेयरों की गिरावट को नहीं संभाल पाई कि फिलहाल कोई भी जानकारी ऐसी नहीं है जिसका खुलासा करना जरूरी है। कंपनी ने ट्रेडिंग वॉल्यूम को लेकर कहा कि यह मार्केट की परिस्थितियों के चलते है।

Story continues below Advertisement

MapMyIndia (CE Info Systems) । मौजूदा भाव: ₹1575.00 (-1.49%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1,558.20 के भाव पर 2.80 लाख से अधिक शेयरों की ₹43.66 करोड़ में ब्लॉक डील पर मैपमायइंडिया की पैरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.37% टूटकर ₹1545.00 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top