Gainers & Losers: ICICI Pru AMC, Ola Electric और Shriram Finance समेत ये 10 स्टॉक्स; वीकेंड बना शानदार – gainers losers icici pru amc ola electric shriram finance and more stocks that gives return massively on 19 dec sensex nifty closes red



Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉक्स में आज आईसीआईसीआई प्रू एएमसी (ICICI Pru AMC), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

ICICI Pru AMC । मौजूदा भाव: ₹2586.70 (+19.48%)
आईसीआईसीआई प्रू एएमसी के ₹10,602 करोड़ के आईपीओ के 39 गुना सब्सक्राइब होने के बाद आज इसके ₹2165 के शेयर 20% प्रीमियम पर लिस्ट हुए और फिर इंट्रा-डे में उछलकर ₹2662.00 तक पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 22.96% तक बढ़ गया।

BLS International । मौजूदा भाव: ₹325.30 (+2.80%)
वीजा और पासपोर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज को दिल्ली हाई कोर्ट से एक राहत मिली तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 7.44% उछलकर ₹340.00 पर पहुंच गया। कोर्ट ने विदेश मंत्रालय के उस आदेश को पलट दिया है, जिसमें कंपनी को मंत्रालय और विदेश में इंडियन मिशन के भविष्य के टेंडर्स में हिस्सा लेने से दो साल के लिए रोक दिया गया था।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹34.40 (+9.97%)
भाविश अग्रवाल ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की लगातार तीसरे दिन बिकवाली की, इसके बावजूद भाव आज इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹34.40 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने खुलासा किया कि कंपनी के प्रमोटर ने अपनी होल्डिंग के एक छोटे हिस्से को इसलिए बेचा है ताकि प्रमोटर लेवल पर ₹260 करोड़ के कर्ज को पूरी तरह से चुकाया जा सके और पहले गिरवी रखे गए 3.93% शेयरों को छुड़ाया जा सके। बता दें कि फाउंडर भाविश अग्रवाल ने तीन दिनों में ₹324.45 करोड़ में 9.64 करोड़ शेयर बेचे हैं।

Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹901.75 (+3.74%)
जापान की दिग्गज एनबीएफसी एमयूएफजी ने ₹39,620 करोड़ में श्रीराम फाइनेंस में 20% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया और श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.17% उछलकर ₹914.10 पर पहुंच गए।

Max Healthcare । मौजूदा भाव: ₹1077.10 (+2.70%)
मैक्स हेल्थकेयर ₹1000 करोड़ के निवेश से पुणे में 450 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोलेगी। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 3.06% उछलकर ₹1080.80 पर पहुंच गए। यह हॉस्पिटल अगले 3 साल में तैयार होने की उम्मीद है।

Gujarat Ambuja Exports । मौजूदा भाव: ₹124.15 (+6.57%)
गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स ने कर्नाटक के हुबली में अपने नए सालाना 30 हजार टन क्षमता वाले सोडियम ग्लूकोनेट प्लांट में प्रोडक्शन शुरू किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.30% उछलकर ₹125.00 पर पहुंच गए। यह देश में मक्के के स्टार्च फर्मेंटेशन की पहली फैसिलिटी है जिसकी क्षमता वर्ष 2028 तक सालाना 1.20 लाख टन ले जाने की है।

Chola Finance । मौजूदा भाव: ₹1645.30 (-2.03%)
एमयूएफजी के भारी निवेश के खुलासे पर श्रीराम फाइनेंस के शेयर आज उछल पड़े तो दूसरी तरफ चोला फाइनेंस के शेयरों पर दबाव पड़ा और इंट्रा-डे में यह 3.89% टूटकर ₹1614.10 पर आ गया।

Shree Digvijay Cement । मौजूदा भाव: ₹90.06 (-0.11%)
प्रमोटर ट्रू नॉर्थ फंड VI ने श्री दिग्विजय सीमेंट कंपनी के 6.67 करोड़ शेयर यानी 45.12% हिस्सेदारी ₹ 578.5 करोड़ में बेच दी तो अगले दिन आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 0.45% टूटकर ₹89.75 पर आ गए। सितंबर 2025 तक इस इकलौती प्रमोटर की कंपनी में होल्डिंग 54.66% थी।

Bhagiradha Chemicals । मौजूदा भाव: ₹228.90 (-9.42%)
भगीरध केमिकल्स एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों के ट्रेडिंग व़ॉल्यूम में उछाल को लेकर बीएसई ने सवाल पूछा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.77% टूटकर ₹228.00 तक आ गए। कंपनी ने सफाई तो दी कि इसने नियमों के मुताबिक सभी जानकारियों का खुलासा कर दिया है लेकिन यह शेयरों की गिरावट थाम नहीं पाया।

Story continues below Advertisement

ICICI Bank । मौजूदा भाव: ₹1354.15 (-0.20%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1353.10 के भाव पर 25 हजार से अधिक शेयरों की ₹338.74 करोड़ में ब्लॉक डील पर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 0.43% टूटकर ₹1351.00 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top