Gainers & Losers: Hindustan Zinc, IndiGo, Senco Gold और PowerGrid समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से रही तेज हलचल – gainers losers hindustan zinc indigo senco gold powergrid and more stocks that gives return massively on 7 jan on nifty sensex closes red



Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में लगातार तीसरे कारोबारी दिन मुनाफावसूली का दबाव दिखा। आज सेंसेक्स (Sensex) 102.20 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 84,961.14 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की गिरावट के साथ 26,140.75 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Senco Gold । मौजूदा भाव: ₹361.00 (+11.54%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सेन्को गोल्ड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 51% की रफ्तार से बढ़ा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 14.63% उछलकर ₹371.00 पर पहुंच गए।

JB Chemicals । मौजूदा भाव: ₹1926.00 (+2.57%)
जेबी केमिकल्स एंड फार्मा के बोर्ड ने दुबई में स्थित अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी यूनिक फार्मा लैब में ऑपरेशनल जरूरतों के लिए ₹18 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.28% उछलकर ₹1939.30 पर पहुंच गए।

Star Imaging & Path Lab । मौजूदा भाव: ₹88.00 (+3.49%)
स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब को सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों और उनके परिवार को क्रेडिट/कैशलेस मेडिकल सर्विसेज मुहैया कराने की मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.48% उछलकर ₹88.84 पर पहुंच गए।

Adcounty Media । मौजूदा भाव: ₹113.60 (+4.99%)
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने ऐडकाउंटी मीडिया इंडिया में 2.83% हिस्सेदारी हासिल की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹113.60 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर यह बंद भी हुआ।

Sattrix Information Security । मौजूदा भाव: ₹351.95 (+5.00%)
क्राउडस्ट्राइक के साथ रणनीतिक साझेदारी पर सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी के शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹351.95 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। इस साझेदारी से कंपनी के एआई-नेटिव फाल्कन प्लेटफॉर्म के साथ साइबरसिक्योरिटी पोर्टफोलियो का विस्तार होगा।

IndiGo (Interglobe Aviation) । मौजूदा भाव: ₹4962.10 (-0.78%)
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन समेत अन्य विमानन कंपनियों से सरकार ने कॉम्पटीशन से जुड़ी जांच को लेकर किराए से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी तो इंडिगो के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.64% टूटकर ₹4919.25 पर आ गए।

PowerGrid । मौजूदा भाव: ₹264.05 (-1.66%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹264.00 के भाव पर 8.17 लाख से अधिक शेयरों की ₹21.58 करोड़ में ब्लॉक डील पर पावरग्रिड के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.75% टूटकर ₹263.80 पर आ गए।

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹629.65 (-2.07%)
चांदी का उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयर चांदी के भाव में प्रति किग्रा ₹8000 की तेज गिरावट पर इंट्रा-डे में 2.33% टूटकर ₹628.00 पर आ गए।

Indian Hotels । मौजूदा भाव: ₹714.35 (-1.58%)
मॉर्गन स्टेनली ने इंडियन होटल्स की रेटिंग डाउनग्रेड की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.07% टूटकर ₹703.60 पर आ गए। मॉर्गन स्टेनली ने IHCL(इंडियन होटल्स) के शेयरों की रेटिंग को ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘इक्वल-वेट’ कर दी और इसका टारगेट प्राइस भी ₹811 से घटाकर ₹780 कर दिया।

Story continues below Advertisement

Max Healthcare Institute । मौजूदा भाव: ₹1036.4 (-1.45%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1,031.40 के भाव पर 1.51 लाख से अधिक शेयरों की ₹15.59 करोड़ में ब्लॉक डील पर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.78% टूटकर ₹1022.40 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top