
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 1065.71 प्वाइंट्स यानी 1.28% की फिसलन के साथ 82,180.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 353.00 प्वाइंट्स यानी 1.38% की गिरावट के साथ 25,232.50 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹680.50 (+2.92%)
Popular Vehicles and Services । मौजूदा भाव: ₹117.30 (+4.31%)
Mukat Pipes । मौजूदा भाव: ₹22.39 (+9.92%)
Rajoo Engineers । मौजूदा भाव: ₹69.34 (+1.48%)
Patel Retail । मौजूदा भाव: ₹207.25 (+18.90%)
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹32.59 (-8.92%)
Aditya Birla Fashion । मौजूदा भाव: ₹67.84 (-5.84%)
Max Healthcare Institute । मौजूदा भाव: ₹992.55 (-2.00%)
Gujarat Gas । मौजूदा भाव: ₹394.10 (-2.99%)
Newgen Software Tech । मौजूदा भाव: ₹629.40 (-14.44%)
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹680.50 (+2.92%)
चांदी की रिकॉर्डतोड़ तेजी पर हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.41% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹696.95 पर पहुंच गए। आज यह निफ्टी 100 के उन पांच स्टॉक्स में शुमार है जो आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं और टॉप गेनर है। हालांकि बाकी चारों ग्रीन स्टॉक्स- डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंज्यूमर और एलआईसी आधे-आधे फीसदी से कम बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
Popular Vehicles and Services । मौजूदा भाव: ₹117.30 (+4.31%)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पॉपुलर वेईकल्स एंड सर्विसेज का रेवेन्यू नई गाड़ियों के वॉल्यूम में 50% के उछाल के दम पर 40% उछला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.67% उछलकर ₹119.95 पर पहुंच गए।
Mukat Pipes । मौजूदा भाव: ₹22.39 (+9.92%)
मुकुट पाइप्स ने शेयर प्राइस में उठा-पटक को लेकर सफाई दी कि फिलहाल कोई प्राइस-सेंसेटिव इंफॉर्मेशन ऐसी नहीं है जिसका खुलासा बाकी हो तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.97% उछलकर एक साल के हाई ₹22.40 पर पहुंच गए।
Rajoo Engineers । मौजूदा भाव: ₹69.34 (+1.48%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर राजू इंजीनियर्स का शुद्ध मुनाफा 59.73% बढ़कर ₹14.20 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8% उछलकर ₹73.80 पर पहुंच गए।
Patel Retail । मौजूदा भाव: ₹207.25 (+18.90%)
यूके, इटली, यूएई और सऊदी अरब से मसाले और एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के लिए ₹25 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने पर पटेल रिटेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹209.15 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इस पर कंपनी को 45 दिनों में काम पूरा करना है।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹32.59 (-8.92%)
ओला इलेक्ट्रिक के सीएफओ हरीश अभिचंदानी (Harish Abichandani) ने व्यक्तिगत वजहों से अपने पद से इस्तीफा दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.84% फिसलकर ₹32.26 तक आ गए। इस गिरावट के साथ लगातार 10 कारोबारी दिनों में 25% से अधिक कमजोर हुआ।
Aditya Birla Fashion । मौजूदा भाव: ₹67.84 (-5.84%)
करीब 4.35 करोड़ शेयरों (3.57% आउटस्टैंडिंग इक्विटी) की ₹66.4 के औसतन भाव पर ब्लॉक डील के चलते आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.66% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹65.81 पर आ गए।
Max Healthcare Institute । मौजूदा भाव: ₹992.55 (-2.00%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1,001.10 के भाव पर ₹64.66 करोड़ में 6.45 लाख से अधिक शेयरों की ब्लॉक डील पर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.35% टूटकर ₹989.00 पर आ गए।
Gujarat Gas । मौजूदा भाव: ₹394.10 (-2.99%)
दिसंबर 2025 तिमाही में तिमाही आधार पर गुजरात गैस का शुद्ध मुनाफा 5.69% फिसलकर ₹265 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.70% टूटकर ₹391.20 पर आ गए।