Gainers & Losers: एक्सपायरीज की बाढ़; Anant Raj, Yatra Online और HEG समेत इन 10 स्टॉक्स से बरसा पैसा – gainers losers anant raj yatra online heg zen tech and more stocks that gives return massively on 25 oct nifty bank nifty monthly expiry sensex closes red



Gainers & Losers: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में आज मुनाफावसूली का दबाव दिखा। निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के बाकी इंडेक्सेज और स्टॉक्स के मंथली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 313.70 प्वाइंट्स यानी 0.37%% की फिसलन के साथ 84,587.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 74.70 प्वाइंट्स यानी 0.29% की गिरावट के साथ 25,884.80 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Anant Raj । मौजूदा भाव: ₹594.85 (+4.13%)
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया कि ब्याज दरों में अभी आगे भी कटौती की गुंजाइश बनी हुई है तो रियल एस्टेट चहक उठे। निफ्टी रियल्टी का अनंत राज इंट्रा-डे में 4.64% उछलकर ₹597.75 तक पहुंच गया।

Cryogenic OGS । मौजूदा भाव: ₹195.00 (+2.63%)
क्रायोजेनिक ओजीएस को एडवांस्ड सिस-टेक से मीटरिंग स्किड इक्विपमेंट की सप्लाई के लिए ₹97.66 लाख का ऑर्डर मिला तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.66% उछलकर ₹196.95 पर पहुंच गए।

SouthWest Pinnacle । मौजूदा भाव: ₹194.00 (+4.81%)
साउथवेस्ट पिनाकल एक्स्पोलरेशन को नालको से ओडिशा में बॉक्साइट की तलाश को लेकर ₹11.78 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.13% उछलकर ₹194.60 पर पहुंच गए।

Transformers and Rectifiers । मौजूदा भाव: ₹298.80 (+3.89%)
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन से ₹389.97 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.76% उछलकर ₹312.80 पर पहुंच गए।

HEG । मौजूदा भाव: ₹526.00 (+6.05%)
एचईजी की एक प्रमोटर ग्रुप एंटिटी रेडरोज वाणिज्य एलएलपी ने ओपन मार्केट में खरीदारी के जरिए 6.74 लाख शेयर खरीदे तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 7.46% उछलकर ₹533.00 पर पहुंच गए। इस खरीदारी के साथ कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 28.95% से बढ़कर 29.30% पर पहुंच गई।

Spandana Sphoorty Financial । मौजूदा भाव: ₹273.00 (+3.29%)
एचडीएफसी बैंक के पूर्व सीएमडी वेंकटेश कृष्णन ने स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल के सीएमडी का पद संभाला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.94% उछलकर ₹280.00 पर पहुंच गए।

Zen Tech । मौजूदा भाव: ₹1395.00 (+0.91%)
सिमुलेटर्स की सप्लाई के लिए मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से ₹108 करोड़ के ऑर्डर पर जेन टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.56% उछलकर ₹1403.90 पर पहुंच गए।

Yatra Online । मौजूदा भाव: ₹172.25 (-0.89%)
को-फाउंडर ध्रुव श्रिंगी के सीईओ पद से इस्तीफे पर यात्रा ऑनलाइन के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.68% फिसलकर ₹160.45 तक आ गए। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सिद्धार्थ गुप्ता को सीईओ पद की जिम्मेदारी सौंप दी और ध्रुव को भी बोर्ड का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया है, लेकिन शेयर संभल नहीं पाए।

Waterbase । मौजूदा भाव: ₹49.65 (-2.15%)
केयर रेटिंग्स ने वाटरबेस की लॉन्ग-टर्म/शॉर्ट-टर्म बैंक फैसिलिटी रेटिंग को घटाया तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.98% टूटकर ₹49.23 तक आ गए।

Story continues below Advertisement

Schneider Electric Infra । मौजूदा भाव: ₹716.40 (-2.54%)
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रा को ₹1.04 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.50% फिसलकर ₹709.35 तक आ गए। यह मामला अगस्त 2018 से मार्च 2021 के बीच का है।



Source link

Scroll to Top