
Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 558.72 प्वाइंट्स यानी 0.66% की फिसलन के साथ 83,674.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 146.65 प्वाइंट्स यानी 0.57% की गिरावट के साथ 25,807.20 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Lenskart Solutions । मौजूदा भाव: ₹513.00 (+10.00%)
Redtape । मौजूदा भाव: ₹130.40 (+1.40%)
Kwality Pharma । मौजूदा भाव: ₹1362.00 (+18.69%)
Narmada Gelatines । मौजूदा भाव: ₹388.10 (+6.34%)
Lincoln Pharma । मौजूदा भाव: ₹604.40 (+13.81%)
LG Electronics । मौजूदा भाव: ₹1470.10 (-3.17%)
Voda Idea (VI) । मौजूदा भाव: ₹11.55 (-2.53%)
Physicswallah । मौजूदा भाव: ₹100.40 (-6.43%)
West Coast Paper Mills । मौजूदा भाव: ₹436.00 (-4.93%)
Deccan Cements । मौजूदा भाव: ₹700.65 (-2.50%)
Lenskart Solutions । मौजूदा भाव: ₹513.00 (+10.00%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का कंसालि़डेटेड मुनाफा 71 गुना बढ़कर ₹1.85 करोड़ से ₹131.03 करोड़ और रेवेन्यू 38.3% उछलकर ₹1,668.8 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13.85% उछलकर ₹530.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।
Redtape । मौजूदा भाव: ₹130.40 (+1.40%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रेडटेप का शुद्ध मुनाफा 43.2% बढ़कर ₹104.5 करोड़ और रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹786.5 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.89% उछलकर ₹138.75 पर पहुंच गए।
Kwality Pharma । मौजूदा भाव: ₹1362.00 (+18.69%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर क्वालिटी फार्मा का नेट प्रॉफिट 87.8% उछलकर ₹16 करोड़ और रेवेन्यू 46.2% उछलकर ₹123.4 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.97% उछलकर ₹405.00 पर पहुंच गए।
Narmada Gelatines । मौजूदा भाव: ₹388.10 (+6.34%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नर्मदा गेलटाइन्स का नेट प्रॉफिट 72.90% उछलकर ₹7.40 करोड़ और रेवेन्यू 18.14% उछलकर ₹56.73 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.97% उछलकर ₹405.00 पर पहुंच गए।
Lincoln Pharma । मौजूदा भाव: ₹604.40 (+13.81%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लिंकन फार्मा का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 37.70% उछलकर ₹28.60 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.49% उछलकर ₹166.32 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹637.25 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।
LG Electronics । मौजूदा भाव: ₹1470.10 (-3.17%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का मुनाफा 61.6% गिरकर ₹89.7 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.16% टूटकर ₹1394.25 पर आ गए।
Voda Idea (VI) । मौजूदा भाव: ₹11.55 (-2.53%)
जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में वोडा आइडिया के शेयरों के ₹9 तक गिरने की आशंका जताई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.47% टूटकर ₹11.32 तक आ गए।
Physicswallah । मौजूदा भाव: ₹100.40 (-6.43%)
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक फिजिक्सवाला के 7.17 करोड़ शेयरों (3% इक्विटी) का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने पर आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 7.13% टूटकर ₹99.65 तक आ गए।
West Coast Paper Mills । मौजूदा भाव: ₹436.00 (-4.93%)
पेपर के आयात से जुड़े प्राइसिंग दबाव में दिसंबर 2025 तिमाही में वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स का स्टैंडएलोन रेवेन्यू तिमाही आधार पर 8% गिरकर ₹590.77 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.93% टूटकर ₹436.00 पर आ गए।