
Gainers & Losers: स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 609.68 प्वाइंट्स यानी 0.71% की गिरावट के साथ 85,102.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 225.90 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 25,960.55 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
PB Fintech (PolicyBazaar) । मौजूदा भाव: ₹1914.95 (+1.08%)
SpiceJet । मौजूदा भाव: ₹32.50 (+4.47%)
CanFin Homes । मौजूदा भाव: ₹912.55 (+1.41%)
Venus Remedies । मौजूदा भाव: ₹774.95 (+3.99%)
Matrimony.com । मौजूदा भाव: ₹524.10 (+10.00%)
Lenskart । मौजूदा भाव: ₹408.40 (-2.13%)
Sai Life Sciences । मौजूदा भाव: ₹861.90 (-1.55%)
InterGlobe Aviation (IndiGo) । मौजूदा भाव: ₹4926.55 (-8.28%)
Fino Payments Bank । मौजूदा भाव: ₹278.95 (-11.35%)
Concord Biotech । मौजूदा भाव: ₹1360.50 (-3.10%)
PB Fintech (PolicyBazaar) । मौजूदा भाव: ₹1914.95 (+1.08%)
मैकरिची इंवेस्टमेंट्स (MacRitchie Investments) ने पॉलिसीबाजार के 2,99,41,996 शेयर (6.47% इक्विटी होल्डिंग) हासिल किए तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 1.84% उछलकर ₹1929.40 पर पहुंच गए। मैकरिची ने ये शेयर मैकसेंस टेक्नोलॉजीज (Makesense Technologies) के पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के साथ विलय योजना के तहत अलॉटमेंट में हासिल किए हैं। यह अधिग्रहण 6 दिसंबर 2025 को पूरा हुआ था।
SpiceJet । मौजूदा भाव: ₹32.50 (+4.47%)
इंडिगो की फ्लाइट्स के कैंसिलेशन और रीशेड्यूल से स्पाइसजेट को तगड़ा फायदा मिला और इसका असर शेयरों पर भी दिखा। आज दूसरे दिन इसके शेयर उछल पड़े और आज इंट्रा-डे में यह 14.11% उछलकर ₹35.50 पर पहुंच गया।
CanFin Homes । मौजूदा भाव: ₹912.55 (+1.41%)
कैनफिन होम्स ने खुलासा किया कि 15 दिसंबर को बोर्ड की बैठक में अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसकी रिकॉर्ड डेट 19 दिसंबर फिक्स की गई तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.56% उछलकर ₹931.90 पर पहुंच गए।
Venus Remedies । मौजूदा भाव: ₹774.95 (+3.99%)
वीनस रेमेडीज को सिप्ला से ₹11 करोड़ का फाइनल पेमेंट मिला तो इसके शेयर चहक उठे और आज इंट्रा-डे में 4.40% उछलकर ₹778.00 पर पहुंच गए। यह पेमेंट वर्ष 2019 में एक एंटी-इंफेक्टिव दवा को लेकर हुए लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत वीनस रेमेडीज को मिला है। इस पेटेंट प्रोडक्ट से 10 लाख से अधिक मरीजों को फायदा हुआ है और किसी में गंभीर साइड इफेक्ट्स भी नहीं मिला।
Matrimony.com । मौजूदा भाव: ₹524.10 (+10.00%)
मैट्रिमोनीडॉटकॉम के बोर्ड की 15 दिसंबर को बैठक है, जिसमें शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार होगा। इस खुलासे पर आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 14.13% उछलकर ₹543.75 पर पहुंच गए।
Lenskart । मौजूदा भाव: ₹408.40 (-2.13%)
2% इक्विटी के बराबर 4.07 करोड़ शेयरों का एक महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के चलते आज लेंसकार्ट पर दबाव पड़ा और शेयर इंट्रा-डे में 3.41% टूटकर ₹403.05 पर आ गए।
Sai Life Sciences । मौजूदा भाव: ₹861.90 (-1.55%)
साई लाइफ साइंसेज को कर्नाटक में वित्त वर्ष 2020-21 के बी2बी सप्लाई रिकॉर्ड्स में खामियों और अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के चलते ब्याज और पेनाल्टी समेत ₹10.67 करोड़ का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.35% टूटकर ₹854.90 पर आ गए। कंपनी की योजना इस नोटिस के खिलाफ याचिका दायर करने की है।
InterGlobe Aviation (IndiGo) । मौजूदा भाव: ₹4926.55 (-8.28%)
इंडिगो की फ्लाइट्स के कैंसिलेशन से इसके शेयरों पर आज भी दबाव बना रहा। इसके अलावा संसद में सरकार ने कहा कि जांच के बाद इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी तो यह और दबाव में आ गया। आज इंट्रा-डे में यह 9.85% टूटकर ₹4842.20 तक आ गया।
Fino Payments Bank । मौजूदा भाव: ₹278.95 (-11.35%)
आरबीआई से स्मॉल बैंक का इन प्रिसिंपल एप्रूवल मिलने के बाद भी ब्रांच और डिजिटल एक्सपैंशन से ऑपरेशन लागत बढ़ने की आशंका पर फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 13.57% टूटकर ₹271.95 पर आ गए।