
Gainers & Losers: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच आज घरेलू मार्केट में अधिकतर सेक्टर में रौनक रही। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 208.17 प्वाइंट्स यानी 0.25% की बढ़त के साथ 84,273.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 67.85 प्वाइंट्स यानी 0.26% के उछाल के साथ 25,935.15 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Bata India । मौजूदा भाव: ₹918.50 (+3.86%)
Tracxn Technologies । मौजूदा भाव: ₹38.20 (+13.02%)
Wakefit । मौजूदा भाव: ₹201.05 (+8.15%)
Sansera Engineering । मौजूदा भाव: ₹2034.55 (+6.40%)
Lumax । मौजूदा भाव: ₹6159.25 (+19.96%)
Trident । मौजूदा भाव: ₹27.50 (-3.03%)
Gokaldas Exports । मौजूदा भाव: ₹772.70 (-7.98%)
Khadim India । मौजूदा भाव: ₹167.05 (-1.30%)
Lux Industries । मौजूदा भाव: ₹1016.00 (-1.64%)
Fermenta Biotech । मौजूदा भाव: ₹310.35 (-5.25%)
Bata India । मौजूदा भाव: ₹918.50 (+3.86%)
दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजों पर बाटा इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.33% उछलकर ₹958.00 पर पहुंच गए। कंपनी के मुनाफे में सुधार, मार्जिन विस्तार और प्रमुख ब्रांड्स में मजबूत मांग से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली।
Tracxn Technologies । मौजूदा भाव: ₹38.20 (+13.02%)
दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के 20 लाख शेयर ब्लॉक डील में खरीदे तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 20% उछलकरर ₹40.56 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। उन्होंने ये शेयर सोमवार को ₹33 के भाव पर खरीदे थे।
Wakefit । मौजूदा भाव: ₹201.05 (+8.15%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वेकफिट ₹2.4 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹31.8 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.87% उछलकर ₹204.25 पर पहुंच गए।
Sansera Engineering । मौजूदा भाव: ₹2034.55 (+6.40%)
दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजों पर संसेरा इंजीनियरिंग के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.07% उछलकर ₹2143.00 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24% बढ़कर ₹69.4 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 25% उछलकर ₹907.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Lumax । मौजूदा भाव: ₹6159.25 (+19.96%)
दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजों पर लुमैक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹6161.45 के अपर सर्किट पर पहुंच गए, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.2% बढ़कर ₹46.5 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 18.7% उछलकर ₹1,052.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Trident । मौजूदा भाव: ₹27.50 (-3.03%)
दिसंबर 2025 तिमाही में ट्राइडेंट का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44.5% घटकर ₹44.2 करोड़ और रेवेन्यू 5.6% फिसलकर ₹1,574 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.27% टूटकर ₹27.15 पर आ गए।
Gokaldas Exports । मौजूदा भाव: ₹772.70 (-7.98%)
अमेरिका ने बांग्लादेश के कुछ टेक्सटाइल और अपैरल प्रोडक्ट्स जीरो टैरिफ की बात कही तो आशंका जताई जाने लगी कि इससे भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को अमेरिका में कड़े कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ सकता है तो इनके शेयरों को शॉक लगा। इस वजह से गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.97% टूटकर ₹756.00 पर आ गए।
Khadim India । मौजूदा भाव: ₹167.05 (-1.30%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर खादिम इंडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.8% गिरकर ₹86.24 करोड़ पर आया और इस दौरान यह ₹1.17 करोड़ के मुनाफे से ₹17.4 लाख के घाटे में आ गई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.54% टूटकर ₹166.65 पर आ गए।
Lux Industries । मौजूदा भाव: ₹1016.00 (-1.64%)
लक्स इंडस्ट्रीज से बीएसई ने वॉल्यूम में उछाल को लेकर सवाल पूछा तो इसके शेयरआज इंट्रा-डे में 2.02% टूटकर ₹1012.00 पर आ गए। कंपनी की यह सफाई भी शेयरों की गिरावट थाम नहीं पाई कि फिलहाल ऐसी कोई प्राइस-सेंसेटिव इंफॉर्मेशन नहीं है, जिसका खुलासा करना बाकी हो।