
Gainers & Losers: लगातार दो कारोबारी दिनों में करीब 1% की बढ़त के बाद लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा। सेंसेक्स (Sensex) आज 120.21 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 84,559.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 41.55 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 25,818.55 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Vedanta । मौजूदा भाव: ₹570.00 (+0.11%)
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹578.20 (+1.84%)
Nephrocare Health । मौजूदा भाव: ₹471.60 (+2.52%)
Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹863.50 (+1.80%)
Meesho । मौजूदा भाव: ₹216.35 (+19.99%)
Blue Cloud Softech Solutions । मौजूदा भाव: ₹24.90 (+2.38%)
Indian Overseas Bank (IOB) । मौजूदा भाव: ₹34.32 (-6.15%)
Sammaan Capital । मौजूदा भाव: ₹145.80 (-0.82%)
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹32.92 (-4.58%)
Polycab India । मौजूदा भाव: ₹7078.80 (-3.99%)
Vedanta । मौजूदा भाव: ₹570.00 (+0.11%)
वेदांता के डीमर्जर को एनसीएलटी की मंजूरी के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने दो महीने में ही दूसरी बार इसकी रेटिंग अपग्रेड की और टारगेट प्राइस बढ़ाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.86% उछलकर ₹579.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कोटक इंस्टीट्यूशनल ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर ऐड से खरीदारी कर दी और टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर ₹550 से ₹650 कर दिया है।
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹578.20 (+1.84%)
चांदी के रिकॉर्ड ऊंचाई पर वेदांता का सब्सिडरी हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.50% उछलकर ₹587.65 पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए अगस्त 2024 के बाद का रिकॉर्ड हाई है।
Nephrocare Health । मौजूदा भाव: ₹471.60 (+2.52%)
₹871 करोड़ के आईपीओ के 14.08 गुना सब्सक्राइब होने के बाद नेफ्रोकेयर हेल्थ के ₹460 के शेयर आज करीब 7% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद आज इंट्रा-डे में ₹498.70 तक पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशक 8.41% मुनाफे में पहुंच गए थे।
Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹863.50 (+1.80%)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के एमयूएफजी की योजना 20% हिस्सेदारी के लिए श्रीराम फाइनेंस में $400 करोड़ से अधिक निवेश की है। इस योजना का जश्न शेयरों ने मनाया और इंट्रा-डे में यह 3.20% उछलकर ₹875.40 पर पहुंच गया।
Meesho । मौजूदा भाव: ₹216.35 (+19.99%)
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग के साथ मीशो की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹216.35 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। इसका ₹111 का शेयर 10 दिसंबर को लिस्ट हुआ था।
Blue Cloud Softech Solutions । मौजूदा भाव: ₹24.90 (+2.38%)
ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र और गोवा में बीएसएनएल के 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस के लिए पार्टनर बनी तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.78% उछलकर ₹25.24 पर पहुंच गए। इस साझेदारी का लक्ष्य हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विसेज के जरिए दो साल में ₹178 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का है।
Indian Overseas Bank (IOB) । मौजूदा भाव: ₹34.32 (-6.15%)
सरकार ने 57 करोड़ से अधिक शेयरों यानी 3% होल्डिंग की बिक्री के लिए ₹34 के भाव पर ऑफर फॉर सेल इश्यू लॉन्च किया तो इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.45% टूटकर ₹34.21 पर आ गए।
Sammaan Capital । मौजूदा भाव: ₹145.80 (-0.82%)
दिल्ली पुलिस की इकनॉमिक क्राइम को देने वाली विंग यानी EOW ने सम्मान कैपिटल के पूर्व प्रमोटर्स के खिलाफ एक जांच के तहत नई FIR फाइल की तो इसके शेयर आज ₹153.15 के इंट्रा-डे हाई से 7.15% टूटकर ₹141.60 तक आ गए। सम्मान कैपिटल पर संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, नियमों का उल्लंघन, पैसे के गलत इस्तेमाल/राउंड-ट्रिपिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। इंडियाबुल्स, उसकी सब्सिडियरी कंपनियों और उनके प्रमोटर्स की ओर से फंड की हेराफेरी का आरोप भी है। सम्मान कैपिटल का पुराना नाम इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड था।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹32.92 (-4.58%)
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के 2.62 करोड़ इक्विटी शेयर (0.59% इक्विटी होल्डिंग) बेचे तो आज इसके भाव इंट्रा-डे में 5.28% टूटकर ₹32.68 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। उन्होंने ये शेयर ₹91.87 करोड़ में प्रति शेयर ₹34.99 के भाव पर प्रमोटर लेवल पर ₹260 करोड़ का कर्ज पूरा चुकाने के लिए बेचे हैं।