FII selling : भारतीय मार्केट में नहीं थम रही FIIs की बिकवाली, दिसंबर में अब तक 22864 करोड़ रुपए के शेयर बेचे – fii selling continues unabated in the indian market they have sold shares worth 22864 crore so far in december



FII selling : भारतीय मार्केट में FII की बिकवाली थम नहीं रही है। दिसंबर में भी अब तक उन्होंने 22000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की है। दिसंबर में अब तक किन सेक्टर में ज्यादा FII बिकवाली रही और कहां खरीदारी, इस पर नजर डालें तो दिसंबर के पहले आधे हिस्से में विदेशी संस्थागत निवेशक आक्रामक विक्रेता रहे। इस अवधि में फाइनेंशियल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्विसेज़, हेल्थकेयर, पावर, FMCG और कैपिटल गुड्स सहित कई अहम सेक्टरों में विदेशी निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिली है।

बिकवाली का सबसे ज़्यादा दबाव फाइनेंशियल सर्विसेज़ में रहा

सबसे ज़्यादा बिकवाली का दबाव फाइनेंशियल सर्विसेज़ में देखने को मिला है। इस सेक्टर में FIIs ने दिसंबर के पहले दो हफ़्तों में 6,516 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर बेचे हैं। जबकि नवंबर में इस सेक्टर में 3,100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बिक्री हुई थी। इसके बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सर्विसेज़ का नंबर रहा इसी दौरान इनमें से हर सेक्टर में लगभग 3,300 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए। नवंबर में, IT सेक्टर में FII की बिकवाली 5,794 करोड़ रुपये थी, जबकि सर्विसेज़ सेक्टर में 980 करोड़ रुपये की निकासी देखने को मिली थी।

हेल्थकेयर और पावर सेक्टर में भी भारी बिकवाली

हेल्थकेयर और पावर सेक्टर में भी काफी बिकवाली देखने को मिली है। FIIs ने दिसंबर के पहले पखवाड़े में हेल्थकेयर में 2,351 करोड़ रुपये से ज़्यादा और पावर सेक्टर में 2,118 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है। जबकि नवंबर में उन्होंने इन सेकटरों में 1,783 करोड़ रुपये और 2,615 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। FMCG स्टॉक्स पर लगातार दबाव बना रहा। इनमें इस दौरान 1,419 करोड़ रुपये का FII आउटफ्लो हुआ, जबकि पिछले महीने 4,764 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली हुई थी। कैपिटल गुड्स में दिसंबर में 1,218 करोड़ रुपये की FII बिकवाली रही, जबकि नवंबर में FIIs इस सेक्टर में 2,495 करोड़ रुपये के नेट खरीदार रहे थे।

टेलीकॉम सेक्टर में तेजी से बदला ट्रेंड

टेलीकॉम सेक्टर में ट्रेंड में तेज़ी से बदलाव आया है। नवंबर में 14,326 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त खरीदारी के बाद दिसंबर के पहले आधे हिस्से में FIIs ने 879 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। कंस्ट्रक्शन शेयरों में 1,126 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई, जबकि इस दौरान रियल एस्टेट सेक्टर से 670 करोड़ रुपये का FII आउटफ्लो हुआ है।

ऑयल एंड गैस, मेटल और ऑटो में सेलेक्टिव खरीदारी

FIIs की तरफ से हुई खरीदारी की बात करें तो ऑयल और गैस सेक्टर सबसे आगे रहा। निवेशकों की इसमें दिलचस्पी बनी रही। FIIs ने दिसंबर के पहले पखवाड़े में इस सेक्टर में करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि नवंबर में 7,169 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई थी। मेटल्स और ऑटो स्टॉक्स में भी खरीदारी देखी गई। इनमें FIIs की तरफ से 807 करोड़ रुपये और 611 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि नवंबर में इनमें 680 करोड़ रुपये और 1,642 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई थी।



Source link

Scroll to Top