DCB Bank का शेयर 8% तक भागा, छुआ 6 साल का हाई; Q3 नतीजों के बाद शानदार खरीद – dcb bank share jumps upto 8 percent hits 6 year high after q3 results should you buy



DCB Bank के शेयरों में 27 जनवरी को दिन में 8.4 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। शेयर का भाव 6 साल के हाई को छू गया। BSE पर कीमत 198 रुपये तक गई।

बैंक ने शुक्रवार, 23 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। सोमवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शेयर बाजार बंद था। लिहाजा मंगलवार को तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया आ रही है।

तिमाही के दौरान DCB Bank का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 185 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 151 करोड़ रुपये था।

शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 625 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 543 करोड़ रुपये थी। प्रोविजन 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 74 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।

ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) रेशियो कम होकर 2.72 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 2.99 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो 1.10 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 1.21 प्रतिशत था।

DCB Bank का मार्केट कैप बढ़कर 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर एक साल में 66 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों के दौरान इसने 40 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी है।

3 महीनों में कीमत 22 प्रतिशत उछली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, DCB Bank के शेयर को कवर करने वाले सभी 22 एनालिस्ट्स ने इसके लिए ‘बाय’ रेटिंग मेंटेन की हुई है।

बैंक का वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 6470.59 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 615.33 करोड़ रुपये रहा।



Source link

Scroll to Top