
Coforge Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज (Coforge) को लेकर अपना बुलिश नजरिया बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 77% तक की जबरदस्त तेजी आ सकती है। CLSA ने शेयर पर अपनी “हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्म” की रेटिंग बनाए रखी है और इसके लिए 2,426 रुपये का नया टारगेट प्राइस तय किया है।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत एग्जिक्यूशन क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित समाधान की ओर रणनीतिक बदलाव उसे आगे बढ़ने में मदद करेगा।
Sabre के साथ 1.56 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
इसके बावजूद CLSA का कहना है कि साब्रे का 2026 के लिए गाइडेंस वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों के अनुरूप है। कंपनी ने मीडियम सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ और निगेटिव फ्री कैश फ्लो का अनुमान जताया है।
जोखिम कम करने के लिए उठाए कदम
ब्रोकरेज का कहना है कि कोफोर्ज ने संभावित जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। कंपनी ने आकस्मिक घटनाओं से बचाव के लिए क्रेडिट इंश्योरेंस पॉलिसी ली है। इसके अलावा कंपनी ने AI-फोकस्ड फर्म Encora का अधिग्रहण किया है। इससे साब्रे पर उसकी रेवेन्यू निर्भरता 6% से घटकर 4.9% होने का अनुमान है। इस अधिग्रहण के बाद कोफोर्ज का रेवेन्यू रन-रेट लगभग 2.7 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
क्लाइंट से पार्टनरशिप की ओर कदम
CLSA के अनुसार, कोफोर्ज अब पारंपरिक क्लाइंट-वेंडर मॉडल से आगे बढ़कर साब्रे के साथ आपसी सहयोगी पर आधारित साझेदारी बना रही है। इससे क्रॉस-सेलिंग के नए अवसर खुल सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि साब्रे के एक मौजूदा क्लाइंट के साथ करीब 2 करोड़ डॉलर का नया सौदा अभी प्रॉसेस में है।
AI से मिल सकता है बड़ा फायदा
ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में कोफोर्ज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की लहर का लाभ उठा सकती है। साब्रे ने भी अपने प्लेटफॉर्म में AI इंटीग्रेशन पर जोर दिया है। इससे कोफोर्ज जैसे टेक्नोलॉजी पार्टनर्स को अतिरिक्त काम और वॉल्यूम मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर CLSA का मानना है कि साब्रे से जुड़े जोखिम फिलहाल संभालने योग्य हैं और कोफोर्ज की रणनीति उसे लंबी अवधि में मजबूती दे सकती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।