
Coforge-Encora Deal : IT सेक्टर में अब तक के सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण की खबर है। कोफोर्ज, US की AI कंपनी ENCORA का अधिग्रहण करेगी। शेयर स्वैप के जरिए ये डील करीब 17000 करोड़ रुपए में होगी। इस डील के तहत कोफोर्ज ENCORA को 1,815 रुपए प्रति शेयर की दर पर 9.4 करोड़ प्रेफेरेंशियल शेयर जारी करेगी। COFORGE, ENCORA का 100 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। कोफोर्ज-ENCORA डील, IT सेक्टर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण होगा। कोरस और JLR डील के बाद ये किसी भारतीय कंपनी का दूसरा बड़ा अधिग्रहण होगा।
कैसे होगी फंडिंग
यह अधिग्रहण शेयर स्वैप के ज़रिए किया जाएगा, जिसके तहत कोफ़ोर्ज 1,815.91 रुपये प्रति शेयर की दर से 9.38 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिसका मतलब है कि इसमें लगभग 17,032 करोड़ रुपये का नॉन-कैश कंसीडरेशन होगा। इसके अलावा कोफ़ोर्ज के बोर्ड ने QIP या दूसरे मंज़ूर तरीकों से 55 करोड़ डॉलर तक जुटाने की मंज़ूरी दे दी है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा कि अगर फंडिंग के दूसरे ऑप्शन तय हो जाते हैं तो QIP शुरू नहीं किया जाएगा। ब्रिज लोन से भी रकम जुटाने का विकल्प है।
COFORGE किससे खरीदेगी हिस्सा
COFORGE इस डील के तहत Advent, Warburg Pincus और माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स से हिस्सा खरीदेगी। कोफोर्ज में ENCORA को भी 20 फीसदी हिस्सा मिलेगा।
ENCORA का कारोबार
AI सेगमेंट से जुड़ी बड़ी IT कंपनी है जो बड़े और हाई ग्रोथ सेगमेंट में कारोबार करती है। हाईटेक, हेल्थकेयर और BFSI में इसका कारोबार है। इसके 1 करोड़ डॉलर से ज्यादा के 11 क्लाइंट्स हैं। AI सेगमेंट का इसकी आय में 77 फीसदी योगदान है। क्लाउड से 13 फीसदी और डाटा से 10 फीसदी आय होती है। कंपनी की 80 फीसदी आय अमेरिका से होती है।
कोफोर्ज की मैनेजमेंट कमेंट्री
कोफोर्ज की मैनेजमेंट कमेंट्री में कहा गया है कि पिछले 8.5 सालों में आय ग्रोथ 5 गुना से ज्यादा रही है। ENCORA का अधिग्रहण बड़ी सफलता है। इससे कंपनी की नॉर्थ अमेरिका की आय बढ़कर 1.4 अरब डॉलर होना संभव है। इस अधिग्रहण से कंपनी के साथ 3100 से ज्यादा स्किल प्रोफेशनल जुडेंगे। ENCORA का कर्ज चुकाने के लिए विदेश से लोन जुटाएंगे।
COFORGE पर ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। MOFSL ने स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए 2,500 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं, KOTAK INSTL ने भी BUY रेटिंग देते हुए 2,250 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। NUVAMA ने इसको BUY रेटिंग देते हुए 2,250 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं, DAM CAP ने BUY रेटिंग देते हुए 1,800 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।
KOTAK INSTL का कहना है कि अधिग्रहण के लिहाज से Encora बेहतर एसेट है, लेकिन डील महंगी है। मजबूत रेवेन्यू के साथ कॉस्ट में भी सिनर्जी दिखेगी। Encora, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग स्पेस की बड़ी कंपनी है। इससे कोफोर्ज को हाईटेक वर्टिकल के लिए लॉन्चपैड मिलेगा। बेहतर सिनर्जी और एक्जिक्यूशन से ही FY27 में EPS बढ़ोतरी संभव है।
उधर MOFSL का कहना है कि Encora के अधिग्रहण से COFORGE क्षमता बढ़ेगी, लेकिन इंटीग्रेशन पर नजर रहेगी। मैनेजमेंट के मुताबिक डील से EPS बढ़ोतरी पहले ही दिन से होगी।
NUVAMA का कहना है कि Encora के अधिग्रहण से COFORGE की मौजूदगी बढ़ेगी। यह डील 4 से 6 महीने में पूरी हो सकती है। उधर DAM CAP का कहना है कि Encora के अधिग्रहण का फैसला मजबूत है। FY28 के 26.7x पर है शेयर। जिससे इसका वैल्युएशन अच्छा हो जाता है।
कोफोर्ज का शेयर 11.25 रुपये या 0.67 प्रतिशत नीचे 1,662 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 1,715.00 रुपये का हाई और 1,638.00 रुपये का लो बनाया।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।