Cess on tobacco products : सिगरेट और पान मसाला पर बढ़ेगा टैक्स, फोकस में सिगरेट कंपनियां – cess on tobacco products tax on cigarettes and pan masala to increase cigarette companies in focus



Cess on tobacco products : सिगरेट कंपनियां आज बाजार के फोकस में हैं। दरअसल तम्बाकू,सिगरेट और पान मसाला पर टैक्स का बोझ बढ़ने वाला है। सरकार ने लोकसभा में 2 बिल पेश किए हैं जिसके बाद टैक्स की मार इन कंपनियों पर बढ़ने वाली है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि अमेंडमेंट बिल, 2025 के तहत सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल सिगरेट और सिगार पर टैक्स के लिए होगा। जबकि, हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी पान मसाला गुटखा पर सेस के लिए है। दरअसल GST में सेस खत्म होने के बाद सरकार की कोशिश है कि सिन गुड्स पर टैक्स कम ना हो।

लक्ष्मण रॉय ने बताया कि सिगरेट और पान मसाला पर नया टैक्स लगाने के लिए FM ने लोकसभा में 2 बिल पेश किया है। इनमें से पहला है, सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल, 2025 और दूसरा है,हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी बिल 2025। सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल सिगरेट और सिगार पर टैक्स के लिए है। वहीं, हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी बिल पान मसाला गुटखा पर सेस के लिए है।

सिगरेट, पान मसाला पर नया टैक्स

सिगरेट और सिगार पर GST कंपनसेशन सेस हटते ही एक्साइज ड्यूटी बढ़ेगी। GST कंपनसेशन सेस के बराबर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी होगी। सिगरेट,सिगार पर लगाने वाले कुल टैक्स में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, पान मसाला के लिए हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी बिल 2025 के तहत पान मसाला बनाने वाली मशीन की क्षमता के आधार पर सेस लगेगा। प्रति मशीन प्रति माह 101 लाख रुपए से लेकर 2547 लाख रुपए तक सेस लग सकता है।

कितनी ड्यूटी का प्रस्ताव

सिगार और चिरूट पर 25 फीसदी या 5000 रुपए प्रति हजार सिगार और चिरूट, जो भी ज्यादा हो, ड्यूटी लगेगी। 65 mm तक लंबी फिल्टर सिगरेट पर 3000 रुपए प्रति हजार सिगरेट ड्यूटी लगेगी। 65 mm तक लंबी नॉन फिल्टर सिगरेट पर 2700 रुपए प्रति हजार सिगरेट ड्यूटी लगेगी। वहीं, 65mm -70mm तक लंबी फिल्टर सिगरेट पर 5200 रुपए प्रति हजार सिगरेट ड्यूटी का प्रस्ताव है। 65 mm- 70mm तक लंबी नॉन फिल्टर सिगरेट पर 4500 रुपए प्रति हजार सिगरेट ड्यूटी का प्रस्ताव है। 70mm से बड़ी लेकिन 75mm तक फिल्टर सिगरेट पर 7000 रुपए प्रति हजार सिगरेट ड्यूटी का प्रस्ताव है। वहीं, 75mm से लंबी सिगरेट पर 11000 रुपए प्रति हजार सिगरेट ड्यूटी का प्रस्ताव है।

इसी तरह हुक्का पर 40 फीसदी, तंबाकू वाले पाइप्स पर 325 फीसदी, हाथ से बनी बीड़ी पर 10 फीसदी, खाने वाले तंबाकू पर 100 फीसदी और जर्दा पर भी 100 फीसदी ड्यूटी का प्रस्ताव है।



Source link

Scroll to Top