Buzzing stocks : 1 साल में 38% भागने वाले इस ऑटो शेयर ने हिट किया लाइफ टाइम हाई, जानिए कंपनी का आगे का रोडमैप – buzzing stocks this auto stock which gained 38 percent in 1 year has hit a lifetime high know future roadmap



Ashok Leyland Share Price :अशोक लेलैंड में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। 1 साल में 38 फीसदी चढ़ने वाला ये शेयर अपने लाइफ टाइम हाई पर दिख रहा है। आज के कारोबारी सत्र में ये शेयर 151.46 रुपए का इंट्राडे हाई लगाता दिखा है। फिलहाल एनएसई पर यह 7.87 रुपए यानी 5.52 फीसदी की बढ़त के साथ 150 रुपए के पार दिख रहा है। आज इस स्टॉक में अपना लाइफ टाइम हिट किया है। दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट के गाइडेंस ने स्टॉक में जोश भर दिया है।

दूसरी तिमाही के नतीजे रहे मजबूत

कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। Q2 में आय 9 फीसदी और EBITDA 14 फीसदी बढ़ा है। Q2 में वॉल्यूम 8 फीसदी बढ़कर 49,116 यूनिट्स रहा है। कंपनी का रियलाइजेशन 2 फीसदी की ग्रोथ के साथ 19 लाख/यूनिट रहा है।

अशोक लेलैंड: EV रोडमैप

अशोक लेलैंड: कॉनकॉल की बड़ी बातें

अशोक लेलैंड की कॉनकॉल में बताया गया है कि FY26 में 18,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट करने का लक्ष्य है। अगले 2 साल में 25,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट करने का टागेट रखा गया है। मीडियम टर्म में Mid-Teens मार्जिन का लक्ष्य है।

फाइनेंस कारोबार होगा लिस्ट

कंपनी मैनेजमेंट ने बताया है कि हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस की लिस्टिंग प्रक्रिया तेज हो गई है। Q1FY27 में हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस की लिस्टिंग संभव है। अशोक लेलैंड के वैल्युएशन पर नजर डालें तो ये शेयर FY27 के 22x PE मल्टिपल पर ट्रेड कर रहा है। FY27 में डिविडेंड यील्ड 2.8 फीसदी संभव है।



Source link

Scroll to Top