
Budget Day Stocks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करने वाली हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। बजट से पहले शेयर बाजार में हलचल तेज है। अधिकतर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार एक बार फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस पर कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) बढ़ाने पर जोर दे सकती है। अनुमान है कि सरकार राजकोषीय घाटे को GDP के 4.4% के आसपास बनाए रखने या FY27 में इसे 4.3–4.2% तक लाने का लक्ष्य रख सकती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सरकार की प्राथमिकता कंजम्प्शन को बढ़ाना देने, औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत को गति देने पर रहेगी। वहीं पर्सनल टैक्स के मोर्चे पर भी किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। बजट को देखते हुए ब्रोकरेज फर्मों और मार्केट एनालिस्ट्स ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है, जो बजट के दिन फोकस में बने रहे सकते हैं। आइए इन शेयरों के बारे में जानते हैं
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका की पसंद
1. NMDC | टारगेट: ₹98
बजट में मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई-चेन सिक्योरिटी पर जोर के चलते NMDC को फायदा मिल सकता है। क्रिटिकल मिनरल्स मिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स से लॉन्ग टर्म डिमांड को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे घरेलू संसाधन विकास और इंपोर्ट सब्स्टीट्यूशन को बढ़ावा मिलेगा।
2. Bharat Electronics | टारगेट: ₹520
डिफेंस सेक्टर को बजट में प्राथमिकता मिलने की संभावना है। अनुमान है कि FY26 बेस पर डिफेंस कैपेक्स में करीब 15% की बढ़ोतरी हो सकती है। हाल ही में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) द्वारा बड़े प्रपोजल्स को मंजूरी मिलने से ऑर्डर बुक और मजबूत हो सकती है।
3. Larsen & Toubro | टारगेट: ₹4,600
L&T बजट का बड़ा लाभार्थी बना रह सकता है। सड़कों, रेलवे, डिफेंस और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस से ऑर्डर फ्लो मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी अगले दो सालों में 4 से 5 गीगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स जोड़ने का लक्ष्य रखती है।
4. SBI Life Insurance Company | टारगेट: ₹2,750
बीमा सेक्टर में सुधार, FDI लिमिट में संभावित बदलाव और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर में सुधार SBI Life के लिए पॉजिटिव माने जा रहे हैं। कंपोजिट लाइसेंस के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस बेचने की अनुमति मिलने से कंपनी का मार्केट और बड़ा हो सकता है।
HDFC सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील की पसंद
5. KNR Constructions | टारगेट: ₹240
MoRTH (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) के बढ़े हुए आवंटन, InvITs के जरिए एसेट मोनेटाइजेशन और सिंचाई व नदी जोड़ो परियोजनाओं पर बजट फोकस से KNR कंस्ट्रक्शंस को फायदा मिल सकता है। FY27 तक कंपनी की रिकवरी ट्रैक मजबूत मानी जा रही है।
6. Jupiter Wagons | टारगेट: ₹355
रेलवे बजट में 5–10% सालाना बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो “विकसित भारत” विजन को सपोर्ट करेगी। रोलिंग स्टॉक, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और सेफ्टी सिस्टम (जैसे कवच 4.0) पर खर्च बढ़ने से कंपनी को ग्रोथ मिल सकती है।
7. Garden Reach Shipbuilders and Engineers | टारगेट: ₹3,110
एनालिस्ट्स का मानना है कि सरकार रक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए आत्मनिर्भरता पर जोर दे सकती है। GRSE का मजबूत नेटवर्थ, संतुलित कैपेक्स, मजबूत ऑर्डर बुक और हेल्दी कैश फ्लो मीडियम टर्म में कंपनी को सपोर्ट करता है। मौजूदा भाव ₹2,764 पर यह शेयर FY28E EPS के 31.3 गुना पर ट्रेड कर रहा है।
8. Hindustan Aeronautics | टारगेट: ₹5,585
डिफेंस बजट में 8–10% की बढ़ोतरी और कैपिटल एलोकेशन के ₹2.1–2.3 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जो साल-दर-साल 20–30% की ग्रोथ को दिखाता है। HAL एयरोस्पेस सेगमेंट की मार्केट लीडर है और स्वदेशी एयरक्राफ्ट व हेलिकॉप्टर डेवलपमेंट पर फोकस कर रही है, जिससे अगले 5–10 साल की रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत मानी जा रही है।
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के फंडामेंटल रिसर्च हेड- नरेंद्र सोलंकी की पंसद
9. TVS Motor Company | टारगेट: ₹4,350
TVS मोटर ने Q3 FY26 में दमदार प्रदर्शन किया है। ऑपरेटिंग रेवेन्यू 37% बढ़कर ₹12,476 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 51% की छलांग के साथ ₹1,634 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन रिकॉर्ड 13.1% रहा। दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी का PAT ₹2,625 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से कहीं अधिक है। मजबूत फाइनेंशियल्स के चलते स्टॉक पर एनालिस्ट्स बुलिश हैं।
10. Waaree Energies | टारगेट: ₹3,849
वारी एनर्जीज के पास Q3 FY26 में ₹60,000 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो अगले 3–4 साल की रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है। इसके अलावा, 100+ GW का ऑर्डर पाइपलाइन कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक को और मजबूत बनाता है। ग्रीन एनर्जी पर बजट फोकस से कंपनी को और फायदा मिल सकता है।
11. TD Power Systems | टारगेट: ₹911
यह कंपनी सब-60MW AC जनरेटर्स की प्रमुख सप्लायर है और पावर जेनरेशन सप्लाई चेन में इसकी अहम भूमिका है। रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट-टू-एनर्जी, इंडस्ट्रियल कैप्टिव पावर और AI/डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ते ट्रेंड से कंपनी की डिमांड मजबूत बनी रह सकती है।
यह भी पढ़ें- Budget 2026: बजट में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये 3 ऐलान, तो झूम उठेगा शेयर बाजार
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।