
Brokerage Report: आज ब्रोकरेज फर्म के रडार पर कई शेयर है। अरोबिंदो फार्मा, टाटा कंज्यूमर, जेएसडब्लू स्टील, ऑयल एंड गैस शेयरों पर अपनी रिपोर्ट निकाली है। आइए डालते है एक नजर क्या है इन शेयरों पर ब्रोकरेजेज की राय।
ऑयल एंड गैस
नोमुरा ने ऑयल एंड गैस पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी LPG प्राइस में तेजी से OMCs और गुजरात गैस पर दबाव संभव है। OMCs और CGD के लिए रुपए की गिरावट निगेटिव होगी। MGL पर सबसे ज्यादा असर दिखेगा और IGL भी प्रभावित हो सकते है।
मोतीलाल ओसवाल ने AUROBINDO PHARMA पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1430 रुपये दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि ग्रोथ मोमेंटम में मजबूती आ रही है । बायोसिमिलर, बायोलॉजिक्स CMO, EU के विस्तार से डायवर्सिफिकेशन बढ़ा है। FY26-28 में 9% रेवन्यू, 14%EBITDA, और 21%PAT CAGR संभव है।
वहीं HSBC ने भी टाटा कंज्यूमर पर खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट 1340 रुपये का दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन में विस्तार के अच्छ मौके हैं। FY25–28 में ग्रोथ पोर्टफोलियो में 26% CAGR ग्रोथ संभव है। मजबूत विस्तार और अधिग्रहण के चलते का 55x PE है।
जेफरीज ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 1400 रुपये का टारगेट दिया है। जेफरीज का मानना है कि JFE के साथ JV से EPS और वैल्युएशन पर खास असर नहीं। FY27 नेटDebt /EBITDA 2.4x से घटकर 1.7x हुआ। पाटर्नरशिप से प्रोडक्ट मिक्स और प्रोडक्टिविटी में सुधार होगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।