Blue Dart Express के निवेशकों के लिए 1 जनवरी बनी शानदार, इन 2 वजहों से शेयर ने लगाई 9% तक की छलांग – blue dart express share jumps upto 9 percent after tax authorities sharply reduced a tax demand and company announced a price hike should you buy



लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के निवेशकों के लिए नए साल का पहला दिन 1 जनवरी अच्छा साबित हुआ। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 9.4 प्रतिशत तक चढ़कर 6043.20 रुपये के हाई तक गया। इसके पीछे वजह हैं कंपनी की ओर से प्राइस हाइक की घोषणा और टैक्स अधिकारियों की ओर से डिमांड किए गए टैक्स को घटाया जाना। सबसे पहले बात करते हैं टैक्स डिमांड की।

कंपनी ने सितंबर 2025 में शेयर बाजारों को बताया था कि सहायक कंपनी ब्लू डार्ट एविएशन लिमिटेड (BDAL) को अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2023 तक के लिए एक कारण बताओ कम डिमांड नोटिस मिला है। इसमें कंपनी से 420,78,86,561 रुपये का GST मांगा गया है। ब्याज और पेनल्टी अलग से है।

अब ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने शेयर बाजारों को बताया है कि BDAL की ओर से दिए गए एक्सप्लेनेशंस और डिटेल्स के आधार पर टैक्स अथॉरिटीज ने डिमांड किए गए टैक्स अमाउंट को घटाकर 64,98,000 रुपये कर दिया है। साथ ही 41,71,807 रुपये का ब्याज और 6,49,800 रुपये की पेनल्टी की डिमांड की गई है।

प्राइस हाइक की डिटेल

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने 1 जनवरी, 2026 से औसत शिपमेंट कीमतों में 9-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सटीक बढ़ोतरी प्रोडक्ट की अलग-अलग वेरायटी और कस्टमर की शिपिंग प्रोफरइल पर निर्भर करेगी। कंपनी ने कहा है कि जिन कस्टमर्स ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2025 के बीच साइन अप किया है, उन्हें इस आम बढ़ोतरी से छूट मिलेगी। ब्लू डार्ट के मुताबिक, महंगाई के दबाव, बढ़ती एयरलाइन लागत और ग्लोबल सप्लाई चेन की बढ़ती जटिलता को देखते हुए स्पीड, विश्वसनीयता और कस्टमर-केंद्रित समाधान बनाए रखने के लिए कीमत में बदलाव जरूरी है।

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर बाल्फोर मैनुअल का कहना है, “जनरल प्राइस हाइक हमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, ग्रीनर लॉजिस्टिक्स और नेटवर्क विस्तार में निवेश जारी रखने में मदद करती है। हम अक्टूबर और दिसंबर 2025 के बीच ऑनबोर्ड होने वाले सभी कस्टमर्स को छूट देंगे। यह ग्लोबल चुनौतियों के बीच भी बिजनेस को आगे बढ़ाने में सपोर्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।”

Blue Dart Express शेयर 6 महीनों में 16 प्रतिशत गिरा

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मार्केट कैप बढ़कर 13500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 16 प्रतिशत नीचे आया है। नवंबर में मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग के साथ 7900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया था।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1549.33 करोड़ रुपये था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 79.50 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5720.18 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 244.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।



Source link

Scroll to Top