Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयर 8% उछले, तिमाही नतीजे शानदार, प्रीमियम ब्रांड्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तार – bata india share price jumps 8 percent after q3 results hush puppies power drive growth



Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयरों में मंगलवार 10 फरवरी को तेज उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत तक उछलकर 958.55 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। कंपनी के मुनाफे में सुधार, मार्जिन विस्तार और प्रमुख ब्रांड्स में मजबूत मांग से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। हालांकि कंपनी की कुल इनकम में सीमित बढ़ोतरी देखने को मिली।

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़कर 944.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 918.7 करोड़ रुपये रहा था। इसके बावजूद, लागत नियंत्रण और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते मुनाफे और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार दर्ज किया गया।

मुनाफा और मार्जिन में सुधार

मांग में सुधार और ब्रांड परफॉर्मेंस

मैनेजमेंट के बयान के मुताबिक, जीएसटी 2.0 के बाद जो मांग में सुधार देखने को मिला था, वह दिसंबर तिमाही में भी जारी रहा। खास तौर पर कंपनी के प्रमुख ब्रांड हश पप्पीज और पावर ने मजबूत ग्रोथ दिखाई, जिससे कुल बिक्री और मार्जिन को सहारा मिला। प्रीमियम और स्पोर्ट्स कैटेगरी में बढ़ती मांग ने कंपनी के पोर्टफोलियो को संतुलित रखने में मदद की।

रिटेल नेटवर्क का विस्तार

बाटा इंडिया ने तिमाही के दौरान अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार पर भी ध्यान दिया। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 27 नए फ्रैंचाइज स्टोर्स जोड़े, जिससे उसकी बाजार पहुंच और ग्राहक आधार को मजबूती मिली। मैनेजमेंट का कहना है कि फ्रैंचाइजी मॉडल के जरिए विस्तार से पूंजीगत खर्च सीमित रखते हुए ग्रोथ को बनाए रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top