Bank stocks : प्राइवेट मिडकैप बैंकों से बाजार नाखुश, RBL बैंक, IDBI बैंक और यस बैंक में तेज गिरावट – bank stocks market is unhappy with private mid cap banks with rbl bank idbi bank and yes bank seeing sharp declines



Bank stocks : बाजार में बिकवाली का दबाव कायम है। निफ्टी इंट्राडे में 25500 के नीचे फिसल गया है। नतीजों के बाद ICICI BANK, RIL और WIPRO में बड़ी गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 300 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। नतीजों के बाद ICICI बैंक की तगड़ी पिटाई हुई है। यह शेयर करीब 3.5 फीसदी टूटकर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल है। ज्यादा प्रोविजनिंग के चलते बैंक का मुनाफा 4 फीसदी घटा है। साथ ही तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते RBL बैंक करीब 7 फीसदी फिसला है।

बाजार को प्राइवेट मिडकैप बैंकों के नतीजे बिलकुल पसंद नहीं आए हैं। RBL बैंक, IDBI बैंक, यस बैंक तीनों की हालत खराब है। ये तीनों प्राइवेट मिडकैप बैंक आज के एक्सीडेंट ऑफ द डे बने हैं।

RBL बैंक में गिरावट क्यों?

इस पर नजर डालें तो ज्यादा क्रेडिट कॉस्ट का मुनाफे पर असर पड़ा है। ज्यादा प्रोविजन और स्लिपेज का बैंक के एसेट क्वालिटी पर असर दिखा है। क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में दिक्कतें बरकरार। इसकी लोन ग्रोथ इंडस्ट्री से कमजोर रही है। Q3 में 1100 करोड़ रुपए के राइट ऑफ भी हुए हैं।

यस बैंक में गिरावट क्यों?

यस बैंक की बात करें तो इसकी लोन ग्रोथ सालाना आधार पर सिर्फ 5 फीसदी रही है। रिकवरी और इनकम टैक्स रिफंड से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। नेट NPA तिमाही आधार पर 0.3 फीसदी पर सपाट रहा है। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 1.6 फीसदी के मुकाबले 1.5 फीसदी पर रहा है।

IDBI बैंक में गिरावट क्यों?

तीसरी तिमाही में IDBI बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 1.4 फीसदी बढ़कर 1,935.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, सालाना आधार पर NII 24 फीसदी घटकर 3,209.5 करोड़ रुपए पर रहा है। बैंक के कमजोर क्रेडिट ग्रोथ और NII में गिरावट से बाजार नाखुश है।



Source link

Scroll to Top