
Bank Nifty trend : लगातार दो सेशन की गिरावट के बाद आज सोमवार के कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। इंडेक्स को बैंकिंग शेयरों में चौतरफा खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। पिछले दो सेशन में बैंक निफ्टी इंडेक्स लगभग 1 फीसदी गिरा था। लेकिन के कारोबारी सत्र में इन दो दिनों के ज़्यादातर नुकसान की भरपाई हो गई है। HDFC बैंक सबसे ज़्यादा 3 फीसदी तक भागा है। दोपहर करीब 1 बजे, NSE पर यह स्टॉक 2.7 फीसदी बढ़कर 927.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
केनरा बैंक 1.95 फीसदी भागा, एक्सिस बैंक के साथ ही दूसरे बैंक भी जोश में
केनरा बैंक 1.95 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि, एक्सिस बैंक 1.65 फीसदी भागा है। दूसरे शेयरों में, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक 1 फीसदी तक चढ़े हैं। इस इंडेक्स के 14 में से 11 शेयर ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
एक्सपर्ट की राय
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी पिछले चार सेशन में 431 अंकों की रेंज में ट्रेड कर रहा था और अब कंसोलिडेशन ज़ोन के निचले छोर से नीचे आ गया है। इस ब्रेकडाउन के साथ एक बेयरिश डेली कैंडल भी बनी है। 60 के पास रुका हुआ RSI अब नीचे जाने लगा है,जिससे पता चलता है कि बुल्स अहम सपोर्ट एरिया के आसपास अपनी पकड़ खो रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 20 डे EMA ज़ोन यानी 60,000–59,900 के आसपास है। इस ज़ोन से नीचे की कोई भी लगातार होने वाली मूव इंडेक्स की कमजोरी को 59,500 तक बढ़ा सकता है, जिसके बाद शॉर्ट टर्म में यह 59,000 तक पहुंच सकता है। ऊपर की तरफ, 60,500–60,600 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।