
स्पेशिएलिटी केमिकल्स कंपनी बालाजी एमाइंस लिमिटेड के शेयरों में 8 जनवरी को दिन में 13 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 1213.40 रुपये के हाई तक गई। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे सोलापुर के चिंचोली MIDC में यूनिट-4 के विस्तार के लिए महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ इंडस्ट्रीज से एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिला है।
यह सर्टिफिकेट कंपनी को पैकेज स्कीम ऑफ इंसेंटिव्स (PSI)-2013 की मेगा प्रोजेक्ट्स– इनवेस्टमेंट बेस्ड/100% ग्रॉस बेसिस स्कीम के तहत मान्यता देता है। इस स्कीम के तहत कंपनी 258 करोड़ रुपये की इंडस्ट्रियल प्रमोशन सब्सिडी (IPS) पाने की हकदार है। यह सब्सिडी महाराष्ट्र में बेचे जाने वाले पात्र फिनिश्ड प्रोडक्ट्स पर लगने वाले SGST के 50 प्रतिशत के बराबर है।
इन इंसेंटिव्स में 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2030 तक यानि कि 7 साल की अवधि के लिए इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी से छूट और स्टाम्प ड्यूटी से 100% छूट भी शामिल है। ऐसा रेवेन्यू और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक है।
6 महीनों में Balaji Amines शेयर 36% गिरा
बालाजी एमाइंस लिमिटेड का मार्केट कैप बढ़कर 3800 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 6 महीनों में 36 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.59 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1980 रुपये और एडजस्टेड लो 1066.05 रुपये है।