Ather Energy Block Deal: एक झटके में बिक गए 33 लाख शेयर, कीमत लुढ़की; कितने करोड़ की रही डील? – ather energy block deal shares worth rs 233 crore changed hands national investment and infrastructure fund likely seller stock falls



एक ब्लॉक डील में टूव्हीलर मेकर एथर एनर्जी लिमिटेड के 32.79 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। इन शेयरों की वैल्यू ₹233 करोड़ है। मंगलवार, 10 फरवरी को CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIF) ब्लॉक डील के जरिए एथर एनर्जी में 1.92% तक हिस्सेदारी बेचने वाला है। ऑफर साइज ₹533.5 करोड़ बताया गया था। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर में, नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड II के पास कंपनी में 1.92% हिस्सेदारी थी।

11 फरवरी को एथर एनर्जी के शेयरों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 1 प्रतिशत तक गिरकर 719.90 रुपये के लो तक गई। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 27700 करोड़ रुपये रह गया है।

मई में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी Ather Energy

एथर एनर्जी मई 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका 2980.76 करोड़ रुपये का IPO 1.50 गुना भरा था। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 72 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 2 सप्ताह में कीमत 19 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर ने BSE पर अब तक 790 रुपये का पीक देखा है। दूसरी ओर यह 287.30 रुपये के रिकॉर्ड लो तक गया है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में Ather Energy को ₹83.6 करोड़ का नेट लॉस हुआ। एक साल पहले यह घाटा ₹197.6 करोड़ का था। रेवेन्यू सालाना आधार पर 50% बढ़कर ₹953.6 करोड़ हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह ₹635 करोड़ था। एडजस्टेड ग्रॉस मार्जिन 111% बढ़कर ₹251.3 करोड़ हो गया। EBITDA पिछले साल के ₹140 करोड़ से घटकर ₹72 करोड़ रह गया।

एथर एनर्जी के बोर्ड ने 19 दिसंबर 2025 को एक 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली नई सब्सिडियरी शुरू करने को मंजूरी दी थी। यह कंपनी कई इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर करेगी। नई एंटिटी के नाम की घोषणा नहीं की गई थी। कहा गया था कि एथर एनर्जी की ओर से इस एंटिटी में शुरुआत में 8 करोड़ रुपये लगाए जा सकते हैं। बाकी का निवेश कामकाज पर निर्भर करेगा। नई एंटिटी का प्राइमरी बिजनेस इंश्योरेंस ही रहेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top