Ambuja Cements Q3 Results: नतीजे आते ही 5% टूट गया शेयर, रिकॉर्ड सेल्स वॉल्यूम के बावजूद इस कारण निवेशक परेशान – ambuja cements q3 results share price falls over 5 percent after weak operating performance



Ambuja Cements Q3 Results: 1 फरवरी को बजट पेश होने के एक कारोबारी दिन पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली की तेज दबाव रहा। हालांकि अंबुजा सीमेंट्स किसी भारी गिरावट से बचा रहा और मामूली गिरावट के साथ बना रहा। हालांकि जैसे ही इसके कारोबारी नतीजे आए, यह धड़ाम हो गया और 5% से अधिक टूट गया। यह स्थिति तो तब रही, जब दिसंबर 2025 तिमाही में इसकी सेल्स वॉल्यूम रिकॉर्ड लेवल पर रही। इसे ऑपरेटिंग लेवल पर झटका लगा जिसके चलते शेयर फिसल गए। दिन के आखिरी में आज यह 4.81% की गिरावट के साथ ₹510.20 पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 5.21% फिसलकर ₹508.05 तक आ गया था।

Ambuja Cements Q3 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में अंबुजा सीमेंट्स का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 19.80% बढ़कर ₹10,180.52 करोड़ पर पहुंच गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में लगाए गए ₹10,172 करोड़ के अनुमान से थोड़ा अधिक रहा। सालाना आधार पर कंपनी की सेल्स वॉल्यूम दिसंबर 2025 तिमाही में 17% उछलकर 1.89 करोड़ टन पर पहुंच गई जो कंपनी के लिए किसी भी तिमाही में अब तक सबसे अधिक है। हालांकि दूसरी तरफ कंपनी का शुद्ध मुनाफा (कंपनी के ओनर्स के लिए) 90.56% गिरकर ₹203.70 करोड़ पर आ गया।

ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 20.96% गिरकर ₹1,353 करोड़ पर आ गया जबकि सीएनबीसी-टीवी18 पोल में अनुमान ₹1,712 करोड़ का लगाया गया था। इस दौरान सीमेंट कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 500 बेसिस प्वाइंट्स गिरकर 13.2% पर आ गया और यह भी 16.9% के अनुमान से काफी कम रहा। बिजली और फ्यूल पर अधिक खर्च के साथ-साथ अधिक भाड़े और फारवर्डिंग एक्सपेंसेज ने इसे ऑपरेटिंग लेवल पर झटका दिया।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)



Source link

Scroll to Top