
Adani Group Stocks: शेयर बाजार में आज 23 जनवरी को अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स समेत ग्रुप के कई प्रुमख शेयरों के भाव 5% से 12% तक गिर गए, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने न्यूयॉर्क की एक अदालत से अनुरोध किया है कि वह गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को ईमेल के जरिए कानूनी समन भेजने की इजाजत दे। यह मामला 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) की कथित रिश्वत और धोखाधड़ी से जुड़ा है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अमेरिका में किसी भारतीय कारोबारी समूह के खिलाफ सबसे हाई-प्रोफाइल कानूनी मामलों में से एक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि SEC पिछले एक साल से अदाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को समन भेजने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक औपचारिक तौर पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए अब वह वैकल्पिक तरीके से ईमेल और उनके अमेरिकी वकीलों के जरिए नोटिस भेजना चाहती है। यह खबर सामने आने के बाद निवेशकों का भरोसा डगमगा गया, जिससे अडानी ग्रुप की कंपनियों में भारी गिरावट आई।
किन कंपनियों के शेयर कितने गिरे?
अदाणी ग्रुप का रुख
इस पूरे मामले पर अदाणी समूह पहले ही इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ और ‘निराधार’ बता चुका है। ग्रुप का कहना है कि वे सभी आरोपों का कानूनी तरीके से मजबूती से बचाव करेंगे और “हर संभव कानूनी विकल्प” उठाएंगे। इससे पहले जून में गौतम अदाणी ने कहा था कि “सारे शोर-शराबे के बावजूद” अदाणी ग्रुप के किसी भी व्यक्ति पर अमेरिका के ‘फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट’ नियम के उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की साजिश का आरोप तय नहीं हुआ है।
बता दें कि SEC ने नवंबर 2024 में यह मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी से जुड़ी जानकारियों को लेकर अमेरिकी निवेशकों के सामने कथित तौर पर गलत और भ्रामक प्रस्तुतियां दीं, जो अमेरिकी सिक्योरिटीज कानूनों का उल्लंघन है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।