Stocks to Watch: चार लिस्टिंग; Ola Electric, HCLTech, Saregama और Akzo Nobel समेन इन स्टॉक्स पर रखें नजर – stocks to watch today hcltech akzo nobel kaynes tech ahluwalia contracts saregama nbcc iob ola electric nephrocare park hospitals in focus on 17 december sensex nifty



Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को 17 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 533.50 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 84,679.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.20 प्वाइंट्स यानी 0.64% की गिरावट के साथ 25,860.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोटर इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज ब्लॉक डील के जरिए एक्जो नोबेल इंडिया में 9% हिस्सेदारी बेच सकती है। प्रति शेयर ₹3150 के भाव पर यह ब्लॉक डील ₹1,290.6 करोड़ की हो सकती है।

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया की सहायक कंपनी कीन्स सेमीकॉन ने भारत में भविष्य की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को मजबूत करने के लिए जापान की एओआई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और मित्सुई एंड कंपनी के साथ दो रणनीतिक साझेदारियों का ऐलान किया है।

Ahluwalia Contracts (India)

अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से ₹888.38 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत ईपीसी मोड में बिहार के पुनौराधाम में अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण और ओवरऑल डेवलपमेंट का काम शामिल है।

सारेगामा ने भंसाली प्रोडक्शंस के साथ एक इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट, एक शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट, एक म्यूजिक राइट्स एग्रीमेंट किया है। इसके तहत यह ₹325 करोड़ में भंसाली प्रोडक्शंस के 9960 कंपल्सरली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर हासिल करेगी। बोर्ड ने कई किश्तों में अतिरिक्त इक्विटी सिक्योरिटीज के अधिग्रहण और कंपल्सरली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयरों के कंवर्जन की शर्तों को भी मंजूरी दी है। कंपनी मार्च 2030 तक भंसाली प्रोडक्शंस की 51% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है।

एनएसई की सब्सिडरी एनएसई एकेडमी ने टेक्नोलॉजी और फाइनेंस में ज्वाइंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए एचसीएलटेक के साथ साझेदारी की है। ये कोर्सेज भारत के साथ-साथ मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया में चलाए जाएंगे।

एनबीसीसी को आईआईटी मंडी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए ₹332.99 करोड़ का ऑर्डर और कांडला एसईजेड से दैनिक सालाना रखरखाव कार्यों के लिए ₹12.05 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और पार्क मेडी वर्ल्ड की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी वहीं यूनीसेम एग्रीटेक और शिपवेव्स ऑनलाइन की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

ईक्लर्क्स सर्विसेज के बायबैक की आज एक्स-डेट है तो कृषिवाल फूड्स के राइट्स और सिल्फ टेक के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।

आज बंधन बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top