Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, यूएस जॉब डेटा पर होगी बाजार की नजर – global market gift nifty moves flat asian markets trade mixed market eyes will be on us job data



Global Market:गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। एशिया भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। उधर नवंबर में कमजोर जॉब डाटा से अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा। डाओ 300 प्वाइंट फिसला है। टेस्ला में तेजी से नैस्डैक में मामूली तेजी दिखी।

कैसा रहा अमेरिकी बाजार का हाल

कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। डाओ जोन्स 300 अंक गिरकर बंद हुआ। &P500 लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ। नैस्डेक कल बढ़त के साथ बंद हुआ। टेस्ला का शेयर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। ओरेकल और ब्रॉडकॉम में दबाव कायम है।

ढलान पर क्रूड !

इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। फरवरी 2021 के बाद सबसे निचले स्तरों पर भाव पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 59 डॉलर के नीचे फिसला। WTI में भी $56 के नीचे कारोबार कर रहा। भाव कंटैंगो जैसे मंदी के पैटर्न में पहुंचे। कंटैंगो में वायदा भाव स्पॉट से ज्यादा होता है। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ी। चीन के कमजोर आंकड़ों ने भी दबाव बनाया। ब्रिजर्टन रिसर्च ने कहा कि ट्रेडर्स ने ब्रेंट, WTI पर 100% शॉर्ट पोजीशन ली थी।

टेस्ला की तूफानी रफ्तार !

शेयरकल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। मार्केट कैप $1.63 लाख करोड़ हुआ। दुनिया की 7वीं वैल्युएबल कंपनी बनी। शेयर जनवरी-मार्च में 36% गिरा था। 2025 में अब तक भाव 21% चढ़े। एलन मस्क की नेट वर्थ $684 बिलियन रहा। लैरी पेज की नेट वर्थ से $430 बिलियन अधिक रहा । गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज हैं।

आज कहां होगी नजर?

फेड के 3 अधिकारी आज भाषण देंगे । कल रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे। जॉबलेस क्लेम के आंकड़ों पर भी नजर रहेगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 49,548.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.62 फीसदी चढ़कर 27,707.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,296.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 3,834.30 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top