Sushil Kedia Top Picks : यहां से तीन गुना हो सकता है सेरा सेनेटरीवेयर, डीमार्ट भी 7500 रुपए की चाल के लिए तैयार – sushil kedia top picks cera sanitaryware could triple from here dmart is also poised for a move to 75000



Multibagger stocks : बाजार पर अपनी आगे कि रणनीति शेयर करते हुए Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि बाजार में इस समय समुद्र मंथन चल रहा है। निफ्टी में 25500 से लेकर 26500 की रेंज है। इसी रेंज के भीतर ये मंथन हो रहा है। रेंज में ही बहुत सारे स्टॉक्स में तेजी के और अच्छे-खासे शेयरों में मंदी के भी पैटर्न निकल रहे हैं। वहीं, बैंक निफ्टी की रेंज 58500 से 61500 के बीच है। इस समय स्टॉक्स पर ही फोकस करना चाहिए।

अपोलो हॉस्पिटल और फोर्टिस अब फिर से तेजी के लिए तैयार

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल और फोर्टिस अब फिर से तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं। दोनों में नया हाई आएगा। डालमिया भारत, श्री सीमेंट, और अल्ट्रा टेक सीमेंट भी करेक्शन के बाद तेजी के लिए तैयार हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज बाजार को सरप्राइस देने के लिए तैयार है। इसमें अपटिक आ गया है। एचपीसीएल और बीपीसीएल भी तेजी के लिए तैयार हैं। चेन्नई पेट्रो और एमआरपीएल में बड़े करेक्शन के बाद अब अगली बहुत बड़ी चाल का नया सिगनल आ चुका है।

डीमार्ट 5600 रुपए तक की छलांग के लिए तैयार

25 फीसदी घट सकता है डॉ रेड्डीज

सुशील केडिया का कहना है कि इस समय बाजार में शॉर्ट करके कमाने के मौके भी दिख रहे हैं। डॉ रेड्डीज यहां से 25 फीसदी घट सकता है। बॉयोकॉन में भी 25 फीसदी की गिराट दिख सकती है। सारे स्टील के शेयर मंदी में दिख रहे हैं। हिंडाल्को यहां से 100-150 रुपए घट सकता है।

काजरिया सिरेमिक्स और सेरा सेनेटरीवेयर कर सकते हैं कमाल

कैश के शेयरों में सुशील केडिया को काजरिया सिरेमिक्स के शेयर पसंद हैं। उनका कहना कि निवेशकों को इस शेयर को पकड़ कर बैठ जाना चाहिए। 6 महीने में इस शेयर में 70-80 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, सेरा सेनेटरीवेयर का शेयर जो 5200 रुपए के आसपास दिख रहा है, 10000 रुपए तक भाग सकता है। इससे बाद इसमें 15000 रुपए का लेवल भी मुमकिन है।

आईटी शेयरों पर राय

आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि रूपी-डॉलर को लेकर आईटी शेयरों पर कोई रिएक्शन करने की जरूत नहीं है। आईटी शेयरों में थोड़ा मुनाफा बटोर कर साइडवेज बैठने की जरूरत है। पुल बैक आने पर इसमें फिर से खरीदारी करने की सलाह होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top