Market Cues : 25950-26000 के ऊपर जाने पर निफ्टी में बढ़ सकती है तेजी, 25750-25700 के जोन में सपोर्ट – market cues nifty could see further upside if it breaks above 25950-26000 with support in the 25750-25700 zone


Stock market news : निफ्टी ने अपनी रैली जारी रखी और 12 दिसंबर को गैप-अप ओपनिंग के बाद लगातार दूसरे सेशन में लगभग 0.6 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। शुक्रवार की रैली के साथ,इंडेक्स शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से ऊपर चढ़ गया। निफ्टी ने 25,950–26,000 का ज़ोन फिर से हासिल कर लिया है,जो इसमें तेजी जारी रहने के लिए बहुत ज़रूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी के 25,950-26,000 के लेवल से ऊपर बने रहने पर 26,200–26,300 का रास्ता खुल सकता है, लेकिन अगर इनसे नीचे गिरावट आती है तो निफ्टी में कंसोलिडेशन की संभावना बढ़ सकती है। इसके लिए 25,750–25,700 ज़ोन में सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,969, 25,941 और 25,895

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,060, 26,088 और 26,134

निफ्टी ने लगातार दूसरे सेशन में डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया, जो एक पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। इंडेक्स ने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज (10- और 20-डे EMA) के साथ-साथ बोलिंगर बैंड की मिडलाइन को भी फिर से हासिल कर लिया, जिससे ट्रेंड और मज़बूत हुआ। RSI ऊपर की ओर बढ़ा, हालांकि यह रेफरेंस लाइन से नीचे रहा, जबकि स्टोकेस्टिक RSI बुलिश हो गया। MACD रेफरेंस लाइन से नीचे रहा, लेकिन हिस्टोग्राम ने लगातार दूसरे सेशन में कमज़ोरी कम होने का संकेत दिया। यह सब बेहतर मोमेंटम का संकेत है,हालांकि अभी भी कन्फर्मेशन का इंतज़ार है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,509, 59,585 और 59,708

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,264, 59,189 और 59,066

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,455, 60,875

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 58,985, 58,636

बैंक निफ्टी ने बुलिश कैंडल बनने के एक दिन बाद डोजी पैटर्न बनाया, जो बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस दिखाता है। बैंकिंग इंडेक्स ने बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन और 10-डे EMA को भी फिर से हासिल कर लिया, लेकिन यह पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद नहीं हो पाया। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया और बढ़कर 58.21 पर पहुंच गया, हालांकि यह अभी भी रेफरेंस लाइन से नीचे रहा। MACD रेफरेंस लाइन से नीचे रहा, जबकि हिस्टोग्राम में कमजोरी थोड़ी कम हुई। यह सब कंसोलिडेशन के संकेतों के साथ सावधानी बरतने के संकेत दे रहा है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1014122025

मार्केट में उतार-चढ़ाव मापने वाला इंडिया VIX 2.81 प्रतिशत गिरकर 10.11 पर आ गया। यह 10 अक्टूबर के बाद इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। इसमें लगातार चौथे सेशन में गिरावट जारी रही और यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा, जिससे बुल को और राहत मिली है। आम तौर पर, निचले लेवल पर VIX कम अनिश्चितता का संकेत देता है, लेकिन यह दोनों तरफ मार्केट में तेज़ी से बदलाव की संभावना को भी बढ़ाता है।

पुट कॉल रेशियो

मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 12 दिसंबर को पिछले सेशन के 0.94 के मुकाबले बढ़कर 1.15 पर रहा। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: सम्मान कैपिटल

Commodity market : अमेरिकी जॉब डेटा और BoJ की पॉलिसी के बीच इस हफ्ते वोलेटाइल रह सकता है कमोडिटी मार्केट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top