
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
निफ्टी अब 25,700-25,950 रेंज तोड़ने को तैयार है। पिछले 2 दिनों से market breadth अच्छी रही है। कल निफ्टी दिन के निचले स्तरों से घूमा और हाई पर बंद हुआ। कल PM मोदी और US राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत पॉजिटिव रही। FIIs की भी कैश और फ्यूचर्स को मिलाकर नेट खरीदारी है। निफ्टी आज शायद 26,000 के ऊपर खुले। ऐसे में संभव है कि वापस नए हाई की तरफ बढ़ें। लेकिन बाजार में हर स्विंग को पकड़ना नामुमकिन है। बेहतर यही रहेगा कि आप 1-2 साल का नजरिया रखें। 2026 के लिए हम 30,000 का टारगेट लेकर चल रहे हैं। आज के लिए सबसे अहम एक बार फिर से market breadth होगी।
आज के संकेत
PM मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति से अच्छी बातचीत हुई। द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा हुई। घरेलू, इंटरनेशनल मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों देश आगे भी मिल कर काम करेंगे। ग्लोबल शांति, तरक्की के लिए काम करेंगे। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से बात की। दोनों नेताओं में बहुत अच्छी दोस्ती है। दोनों नेताओं के बीच अच्छी बातचीत हुई। PM मोदी ने यूक्रेन शांति पर समर्थन का भरोसा दिया।
अब एक सेंस बन रही है कि हम ट्रेड डील के काफी करीब हैं और ऐसे में बाजार अब थोड़ा सा पॉजिटिव नजरिया लेगा। कल US बाजार भी फ्यूचर्स के मुकाबले कहीं बेहतर बंद हुए। कल 3.30 पर डाओ फ्यूचर्स 300 अंक नीचे थे, डाओ 646 अंक ऊपर बंद हुआ। सिर्फ एक ही दिक्कत है कि डॉलर के मुकाबले रुपया काफी कमजोर है। कल FIIs ने इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की है। हालांकि कैश मार्केट में अभी भी बिकवाली ही है। आज निफ्टी वापस 20 DEMA को हासिल करने की कोशिश करेगा। बैंक निफ्टी ने पूरी करेक्शन में 20 DEMA को बचाया है।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
बाजार का टेक्चर 1 कदम पीछे, 2 कदम आगे का है। 1 कदम पीछे लेने के बाद अब 2 कदम आगे लेने का समय है। 26,000 के ऊपर अगर हम टिके तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब मंदी कल के निचले स्तर के नीचे ही होगी। निफ्टी के लिए 25,700 और बैंक निफ्टी के लिए 58,800 लक्ष्मण रेखा। बड़े गैप अप के बाद इंट्राडे में गिरावट में खरीदारी करें। आज ट्रेड डील से जुड़े शेयरों में खरीदारी आ सकती है। IT और मेटल शेयरों में पिछले 2 दिनों की रैली शायद जारी रहे। 2 दिनों से मेटल शेयरों पर हमारी जोरदार खरीदारी की राय थी। डॉलर इंडेक्स और नीचे आया है, साथ ही ग्लोबल संकेत मजबूत हैं। घरेलू बाजार में भी मजबूत प्राइवेट बैंक में बड़ी खरीदारी है। आज कैबिनेट में एक बड़े सेक्टर यानी इंश्योरेंस में रिफॉर्म होना चाहिए। बाजार में बड़ा पैसा लॉन्ग साइड पर ही बनेगा। बीच-बीच में बाजार में इस हफ्ते जैसी करेक्शन आएगी।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 25,950-26,000 (10 and 20 DEMA) पर है । बड़ा रजिस्टेंस 26,050-26,150 (ऑप्शन जोन) पर है। गैपअप के बाद पहला सपोर्ट 25,900-25,950 पर है। बड़ा सपोर्ट 25,750-25,800 पर रहा। गैपअप पर खरीद रहे हैं तो 25,850 का SL रखें। नहीं तो एक घंटे इंतजार करें और गिरावट में खरीदें। अगर गिरावट में खरीद रहे हैं तो पहले घंटे के निचले स्तर का SL रखें। 26,050-26,150 फेल हुआ तो बेचें, SL- 26,200 पर लगाए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक मजबूत है। निफ्टी बैंक ने पूरी करेक्शन में कभी भी 20 DEMA को नहीं तोड़ा। हर बार 58,800 से बाउंस मिला। पहला रजिस्टेंस 59,500-59,700 पर रहा जबकि बड़ा रजिस्टेंस 59,800-60,000 पर है। गिरावट में खरीदें और पहले घंटे के निचले स्तर का SL रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।