Nifty trend : निफ्टी के लिए 25900-25950 पर रजिस्टेंस, इसके ऊपर निकले तो होगी बड़ी शॉर्ट – nifty trend nifty faces resistance at 25900 25950 a breakout above this level would trigger a significant short covering rally



Trading plan : बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी ने 50 DEMA से सपोर्ट लिया है और 100 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 25900 के करीब नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी दिन के निचले स्तरों से 550 अंक सुधरा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी जोरदार खरीदारी है। हालांकि इंट्रा डे में रुपए में करीब 50 पैसे की गिरावट रही और ये रिकॉर्ड लो पर पहुंचा।

खराब बाजार में भी इक्विटी में पैसा आना जारी है। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में MF इनफ्लो 21 फीसदी बढ़कर 30000 करोड़ के करीब रहा है। लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों में निवेश बढ़ा है। SIP निवेश भी स्टेबल रहा है। हालांकि गोल्ड ETF में निवेश घटकर आधा हो गया है।

अमेरिका में दरें घटने और क्वांटिटेटिव ईजिंग ने US एक्सपोजर वाली मिड-स्मॉलकैप IT में जोश भरा है। KPIT, ओरेकल, टाटा एलेक्सी और पर्सिस्टेंट में 2-3 परसेंट की तेजी आई है। क्लाइंट्स खर्च बढ़ने की उम्मीद से ये शेयर चले हैं।

ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयरों में रफ्तार देखने को मिल रही है। करीब 4 फीसदी चढ़कर SONA BLW वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी जोश देखने को मिल रहा है। आज कैपिटल मार्केट शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। इनका इंडेक्स करीब ढ़ाई फीसदी मजबूत हुआ है। BSE और KFIN टेक करीब 4 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। साथ ही एंजेल वन, नुवामा, 360 ONE और CDSL में भी अच्छी खरीदारी कायम है

कल की तगड़ी पिटाई के बाद EMS शेयर फिर से उबरने की कोशिश में हैं। 3-4 फीसदी चढ़कर डिक्सन और KAYENS टेक वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। साथ ही PG ELECTROPLAST में भी अच्छी मजबूती आई है।

बाजार: रिकवरी वाला दिन

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजारों ने सुबह की रणनीति का सम्मान किया। शुरुआत में गिरे लेकिन उसके बाद रिकवरी आई। कल के निचले स्तर के नीचे फिसलने के बाद रिकवरी हुई। टाटा स्टील ने मेटल्स की रैली को लीड किया। ऑटो शेयरों में भी अच्छी रैली रही। EMS शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई। अब बड़ा सवाल ये है कि ये रिकवरी कितनी टिकाऊ है?

बाजार: अब क्या करें?

बाजार अब भी एक रेंज में ही है। 25,700 से 25,950 के बीच एक बेसिक रेंज है। आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग आ गई। ट्रेड डील में अब भी अनिश्चितता है। CEA की स्टेटमेंट में कुछ बड़ा नहीं है। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि मिडकैप और स्मॉलकैप की फिर रिकवरी आई है। आज भी मिडकैप और स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए रजिस्टेंस 25,900-25,950 पर है। 25,950 के ऊपर निकले तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। निफ्टी के लिए 25,700-25,750 पर सपोर्ट है। अब मंदी 25,700 के नीचे ही होगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में 58,800 का लेवल हर बार बचा है। लॉन्ग सौदों के लिए 58,800 का अब ट्रेलिंग SL होगा। 59,500 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top