Market Cues : 25700 का सपोर्ट टूटने पर बढ़ सकती है गिरावट, ऊपर की और 25950–26000 पर रेजिस्टेंस – market cues a break below the 25700 support level could lead to further declines while resistance is seen at 25950–26000


Stock market news : निफ्टी 10 दिसंबर को लगातार तीसरे सेशन में दबाव में रहा। कल इसमें 0.30 फीसदी की गिरावट आई और यह शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी और कमजोर हुए, जो फेडरल रिज़र्व की मीटिंग के नतीजे से पहले सावधानी बरतने का संकेत दे रहे थे। हालांकि कल अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने फेड फंड्स रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की।

निफ्टी कल एक और ट्रेडिंग सेशन में 50-डे EMA (25,700) को बचाने में कामयाब रहा,लेकिन आने वाले सेशन में इस लेवल से नीचे गिरावट और लगातार क्लोजिंग होने से मंदड़िए मज़बूत हो सकते हैं और 25,500 के अहम सपोर्ट ज़ोन की ओर गिरावट का रास्ता खुल सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 25,950–26,000 के तत्काल रेजिस्टेंस ज़ोन के रूप में काम करने की उम्मीद है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,732, 25,682 और 25,600

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,895, 25,945 और 26,027

निफ्टी ने कल डेली टाइमफ्रेम पर अपर शैडो वाली एक बेयरिश कैंडल बनाई, जो कमजोरी और बढ़ते भाव पर बेचने के मौके के जारी रहने का संकेत है। इंडेक्स शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करता रहा। यह 50-डे EMA के पास पहुंचा और बोलिंगर बैंड की निचली लाइन से नीचे फिसल गया। इसके अलावा, मोमेंटम इंडिकेटर्स — RSI (44.50), MACD, और स्टोकेस्टिक RSI में बेयरिश क्रॉसओवर बने रहे। ये सभी फैक्टर बेयरिश सेंटिमेंट का संकेत दे रहे हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,309, 59,448 और 59,672

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 58,861, 58,722 और 58,498

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,466, 60,887

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 58,641, 58,290

डेली चार्ट पर पिछले दिन की ग्रीन कैंडल के बाद बैंक निफ्टी ने एक बेयरिश कैंडल बनाई और 25 नवंबर के बाद पहली बार 59,000 के लेवल से नीचे गिर गया। बेयरिश रुझान का संकेत है। इंडेक्स लंबे समय बाद क्लोजिंग बेसिस पर शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से नीचे चला गया। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी कमजोरी दिखी, RSI गिरकर 52.2 पर आ गया और MACD हिस्टोग्राम में और गिरावट आई। ये सभी बैंकिंग इंडेक्स पर लगातार दबाव का संकेत देरहे हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image810122025

फियर इंडेक्स, इंडिया VIX बुल के लिए अनुकूल रहा, लेकिन निचले ज़ोन में इसकी मौजूदगी से यह भी संकेत मिल रहा है कि मार्केट में किसी भी दिशा में तेज़ उतार-चढ़ाव हो सकता है। कल यह 0.37 प्रतिशत गिरकर 10.91 पर आ गया। लगातार दूसरे सेशन में भी इसमें गिरावट जारी रही और यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR), जो मार्केट के मूड को बताता है, 10 दिसंबर को गिरकर 0.73 हो गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.86 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

Stock market setup : ग्लोबल रैली से सेंटीमेंट हुआ बेहतर, बाज़ार अच्छी शुरुआत के लिए तैयार

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top