Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, फेड रेट कटौती पर होगी बाजार की नजर – global market nifty under pressure asian markets mixed market eyes on fed rate cut



Global Market :गिफ्ट निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा है। उधर अमेरिकी INDICES ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले एक छोटी रेंज में रहे। डाओ जोंस करीब 180 प्वाइंट फिसला।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए और कल सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रसेल 2000 रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। US फेड आज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को 0.25% कटौती की उम्मीद है। जेपी मॉर्गन का शेयर कल 4% गिरा। 2026 में बैंकों का खर्च बढ़ने की आशंका है। खर्च उम्मीद से ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

US में घटेगी ब्याज दर?

आज अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा । 87% लोगों को दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है। बाजार को फेड का रुख हॉकिश होने की आशंका है। दरें नहीं घटी तो बाजार में गिरावट की आशंका है। 2026 के दरों में कटौती के गाइडेंस पर सबकी नजर हैं।

क्या बोले केविन हैसेट?

बेंचमार्क दरों में कटौती की पर्याप्त गुंजाइश है। फेड के पास दरों में कटौती की पूरी जगह है। 0.25% से ज्यादा कटौती की जगह मौजूद है। फेड चेयरमैन बना तो दरों में कटौती होगी। पॉवेल के साथ संबंध मजबूत बने रहेंगे।

अगला फेड चेयरमैन कौन?

ट्रंप इस हफ्ते अंतिम इंटरव्यू की शुरुआत करेंगे। चेयरमैन पद की दौड़ में केविन हैसेट सबसे आगे है। ट्रंप, बेसेंट पूर्व गवर्नर केविन वारश से भी मिलेंगे । व्हाइट हाउस ने कहा कि चेयरमैन पर फैसला ट्रंप ही लेंगे। 2026 की शुरुआत में फैसला संभव है।

CNBC फेड सर्वे

84% लोगों का मानना केविन हैसेट चेयरमैन बन सकते हैं। सिर्फ 11% लोग ही उन्हें चेयरमैन पद के लिए सही मानते हैं। 47% लोगों क्रिस्टोफर वालर को सही दावेदार मानते हैं। लोगों का मानना है कि फेड को दरें जरूर घटानी चाहिए। 45% लोगों का मानना है कि दरें 0.25% घटनी ही चाहिए। 76% का मानना कि अगरे चेयरमैन का रुख ज्यादा नर्म होगा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 34.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 50,376.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.56 फीसदी चढ़कर 28,340.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 25,355.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.32 फीसदी की गिरावट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 3,882.70 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top