Stocks to Watch: निफ्टी की एक्सपायरी; दो लिस्टिंग के साथ Physicswallah, L&T और ICICI Bank समेत इन पर रखें नजर – stocks to watch today physicswallah fujiyama power siemens indigo welspun corp icici bank in focus on 9 december sensex nifty weekly expiry



Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है और साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक भी होने वाली है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 8 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 609.68 प्वाइंट्स यानी 0.71% की गिरावट के साथ 85,102.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 225.90 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 25,960.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर फिजिक्सवाला का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 69.6% बढ़कर ₹69.7 करोड़ और रेवेन्यू 26.3% उछलकर ₹1,051.2 करोड़ पर पहुंच गया।

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर फुजियामा पावर सिस्टम्स का प्रॉफिट 97.4% बढ़कर ₹62.9 करोड़ और रेवेन्यू 72.6% उछलकर ₹567.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Mahindra and Mahindra (M&M)

नवंबर महीने में सालाना आधार पर एमएंडएम का सेल्स वॉल्यूम 19.6% बढ़कर 91,839 यूनिट्स और निर्यात 8.4% बढ़कर 3,063 यूनिट्स पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का उत्पादन भी 18.4% बढ़कर 96,196 यूनिट्स पर पहुंच गया।

एलएंडटी के बोर्ड ने रियल्टी बिजनेस को स्लंप सेल के जरिए सब्सिडरी एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। इस पर नियामकीय मंजूरी लेनी होगी।

सीमेंस के बोर्ड ने कस्टमर सर्विस ऑपरेशंस के साथ अपने लो वोल्टेज मोटर्स और गियर्ड मोटर्स बिजनेसेज को स्लंप सेल बेसिस पर इनोमोटिक्स इंडिया को ₹2,200 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर, कैश-फ्री और डेट-फ्री बेसिस पर बेचने की मंजूरी दे दी है।

आईसीआईसीआई बैंक ने प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी में 2% हिस्सेदारी ₹2,140 करोड़ में खरीदने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है।

InterGlobe Aviation (IndiGo)

रेटिंग एजेंसी मूडीज का कहना है कि फ्लाइट की दिक्कतों पर इंडिगो की साख को झटका लग सकता है। मूडीज के मुताबिक फ्लाइट के रद्द होने, रिफंड और प्रभावित यात्रियों को मुआवजे से इंडिगो को अच्छा-खासा वित्तीय झटका लग सकता है। साथ ही विमान नियामक संस्था डीजीसीए से भी इस पर जुर्माना लगने की आशंका है।

सऊदी अरब में लिस्टेड वेलस्पन कॉर्प की सहयोगी कंपनी ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (EPIC) को सऊदी वाटर अथॉरिटी से स्टील पाइप बनाकर सप्लाई के लिए 48.5 करोड़ सऊदी रियाल (₹1,165 करोड़) का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 6 महीने का है और वित्तीय असर मार्च 2026 तिमाही और जून 2026 तिमाही में दिखेगा।

वीटीएम ने मदुरै और विरुधुनगर जिलों में कॉटन ग्रे फैब्रिक और होम टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी दो साल में ₹50 करोड़ का निवेश करेगी।

बल्क डील्स

प्रमोटर एंटिटी वेलस्पन ग्रुप मास्टर ट्रस्ट ने वेलस्पन एंटरप्राइजेज के 7.5 लाख शेयर (0.54% इ्क्विटी कैपिटल) ₹516.11 के भाव पर ₹38.7 करोड़ में खरीदे हैं। सितंबर 2025 तक कंपनी में कुल प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 55.48% थी।

Dredging Corporation of India

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्को इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के जरिए ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन के 2.5 लाख शेयर (0.89% हिस्सेदारी) ₹942.83 के भाव पर ₹23.6 करोड़ में खरीदे हैं। इससे पहले इस साल 3 नवंबर को इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन के 1.52 लाख शेयर (0.54% हिस्सेदारी) पहले ही खरीद लिए थे। दोनों समय की खरीदारी को मिलाकर इसकी शेयरहोल्डिंग अब ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन में 1% से अधिक हो सकती है।

बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने इंडियन फॉस्फेट के 4.71 लाख शेयर (1.88% हिस्सेदारी) ₹65 की दर से ₹3.06 करोड़ में बेचे हैं। सितंबर 2025 तक बीएनपी पारिबास के पास कंपनी में 2.13% हिस्सेदारी थी।

आज नियोकेम बॉयो सॉल्यूशंस की एनएसई एसएमई और हेलोजी हॉलिडेज की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज डेक्कन गोल्ड माइन्स के राइट्स की एक्स-डेट है।

आज बंधन बैंक, कीन्स टेक और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top