शेयर मार्केट क्यों क्रैश हुआ? 6 बड़े कारण – which 6 factors led to stock market crash today on 8th december 2025 watch video to know



मार्केट्स

शेयर बाजार में आज सोमवार 8 दिसंबर को हफ्ते के पहले ही दिन हाहाकार मच गया। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंकों से अधिक क्रैश हो गया। वहीं निफ्टी करीब 270 अंकों का गोता लगाकर 25,900 के नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कई चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली के चलते शेयर मार्केट में आज चौतराफ गिरावट देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में तो इससे भी बुरा हाल रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.73 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.20 फीसदी टूट गया। यह गिरावट इतनी तेज थी कि निवेशकों के दिन भर में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स तो आज लगातार 5वें दिन लाल निशान में रहे। निफ्टी पर इंडिगो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इटरनल के शेयर टॉप लूजर्स में रहे और 8.62% तक लुढ़क गए। डिफेंस, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटी और इंडस्ट्रियल शेयरों में दिखी। निफ्टी आईटी और निफ्टी बैक इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। आखिर शेयर बाजार में यह गिरावट क्यों आई? बाजार में इस गिरावट के पीछे क्या बड़े रीजन रहे? आइए जानते हैं



Source link

Scroll to Top