IT stocks : अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद, राकेट बने INFOSYS और HCL Tech के शेयर – it stocks us shutdown expected to end soon shares of infosys and hcl tech became rockets



IT stocks : बाजार में बुल्स का जोश हाई है। निफ्टी करीब 150 अंक चढ़कर 25600 के पार निकल गया है। RIL, INFOSYS, L&T और भारती एयरेटल ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी में भी बढ़त दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से IT में आज तूफानी तेजी है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। HCL TECH, सायंट, KPIT टेक दो से तीन परसेंट भागे हैं। वहीं फार्मा, मेटल और कैपिटल गु्ड्स में भी रौनक है। लेकिन सरकारी बैंकों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

IT शेयरों पर आज बाजार का फोकस

IT शेयरों में आज बाजार का फोकस है। निफ्टी IT इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी चला है। IT शेयरों में क्या चल रहा है, ये क्यों दौड़ रहे हैं शेयर, यहा समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि निफ्टी IT इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी भागा है। US सेनेट ने एडवांस बिल के लिए वोट किया है। शटडाउन हटाने के लिए US सेनेट का वोट पड़ा है। शटडाउन हटाने से US में दूसरी छमाही में ग्रोथ संभव है। इसके साथ ही US में AI संबंधी प्रोजेक्ट्स की डिमांड में उछाल देखने को मिल रहा है। US में डिस्क्रेशनरी खर्च में भी बढ़त देखने को मिल रही है। US फेड के दरें काटने से दुनिया में टेक शेयर दौड़े हैं। BFSI और इंश्योरेंस वर्टिकल में दिखे दम पर भी आज IT शेयर दौड़े हैं।

गिरावट के बाद IT में वैल्यू बाइंग के अच्छे मौके

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भारी गिरावट देखने के मिली। इस अवधि में इसमें लगभग 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अक्टूबर की शुरुआत में हुई 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के बाद आई है। उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के नतीजों और चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए पॉजिटिव नजरिए ने निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया था। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर बातचीत में देरी के बावजूद भी सेंटीमेंट सुधरा था।

अमेरिकी शटडाउन समाप्त होने की उम्मीदें बढ़ीं

अमेरिकी सीनेट ने 9 नवंबर को संघीय सरकार को फिर से खोलने और 40 दिनों से चल रहे बंद को समाप्त करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पारित किया। टीडी सिक्योरिटीज के प्रशांत न्यूनाहा ने कहा कि अमेरिका में सबसे लंबे समय से चल रहे शटडाउन के अंत से बाज़ारों को सपोर्ट मिलेगा। उम्मीद है कि अगला कदम बुधवार को सदन में मतदान होगा और सरकार इस शुक्रवार को फिर से कामकाज शुरू कर देगी।”

भारतीय आईटी कंपनियां अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाज़ार से हासिल करती हैं। अमेरिका में शटडाउन के खत्म होने की संभावना से इन शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

सितंबर में जेफरीज़ ने लार्जकैप आईटी शेयरों में टीसीएस और इंफोसिस को अपनी टॉप पिक के रूप में चुना था। इसने कहा कि दोनों ही भारतीय आईटी सेक्टर में $100,000 के वीज़ा हमले से निपटने के लिए “अच्छी स्थिति” में हैं। मिडकैप शेयरों में, जेफरीज़ को कोफोर्ज पसंद है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top