Speb Adhesives IPO Listing: 7% मुनाफे में लिस्ट होने के बाद 5% तक लुढ़का शेयर – speb adhesives ipo lists with 7 percent premium on nse sme on december 8 then falls upto 5 percent touched lower circuit



Speb Adhesives Listing: गोंद बनाने वाली कंपनी स्पेब एडहेसिव्स की 8 दिसंबर को NSE SME पर लिस्टिंग हुई। शेयर 7 प्रतिशत मुनाफे के साथ 60 रुपये पर लिस्ट हुए। लेकिन तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 57 रुपये के लो तक चला गया। IPO प्राइस ₹56 था। कंपनी का ₹33.73 करोड़ का पब्लिक इश्यू 1 दिसंबर को खुला था और 3 दिसंबर को बंद हुआ। इसे कुल 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO में ₹27.18 करोड़ के 49 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹6.55 करोड़ के 12 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। स्पेब एडहेसिव्स, वॉटर बेस्ड और सॉल्वेंट बेस्ड एडहेसिव्स (गोंद) बनाती है। इसके प्रमोटर कीर्तिकुमार विठलानी, भूमिक विठलानी, गौरव विठलानी, और हरीश विठलानी हैं।



Source link

Scroll to Top