Ravelcare IPO Listing: ₹130 का शेयर ₹201 पर लिस्ट, आईपीओ को 437 गुना बोली के बाद लिस्टिंग पर चमका पोर्टफोलियो – ravelcare ipo listing shares debut over 54 percent premium ravelcare share price jumps further



Ravelcare IPO Listing: ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स तैयार कर देश-विदेश में बेचने वाली रावेलकेयर के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 437 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹130 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹201.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 54.62% का लिस्टिंग गेन (Ravelcare Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹202.95 (Ravelcare Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 56.12% मुनाफे में हैं।

Ravelcare IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

रावेलकेयर का ₹24.10 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 437.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 155.91 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 752.16 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 463.13 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 18.54 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹11.50 करोड़ मार्केटिंग, ₹7.84 करोड़ अमरावती में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Ravelcare के बारे में

नवंबर 018 में बनी रावेलकेयर डिजिटल-फर्स्ट ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड है। यह हेयरकेयर, स्किनकेयर, बॉडीकेयर और स्कैल्प केयर प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री खुद की वेबसाइट के साथ-साथ एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होती है। साथ ही इसका कारोबार यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, यूएसए और सऊदी अरब में भी फैला हुआ है। यह अमरावती में एक फैसिलिटी शुरू करना चाहती है, जिसमें आरएंडडी, मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा रहेगी।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹41 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.02 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹5.26 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 169% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹25.30 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹3.20 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹14.44 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हो चुकी है। सितंबर 2025 के आखिरी में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में ₹8.54 करोड़ पड़े थे। इस पर कोई कर्ज नहीं है।



Source link

Scroll to Top