
देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप पिछले हफ्ते कुल मिलाकर ₹72,284.74 करोड़ बढ़ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को सबसे अधिक फायदा हुआ। इस दौरान भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप बढ़ा।
दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई। पिछले सप्ताह सेंसेक्स महज 5.7 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 16.5 अंक गिरा।
TCS का m-cap ₹35,909.52 करोड़ बढ़कर ₹11,71,862.37 करोड़ हो गया। इंफोसिस का m-cap ₹23,404.55 करोड़ बढ़कर ₹6,71,366.53 करोड़, बजाज फाइनेंस का ₹6,720.28 करोड़ बढ़कर ₹6,52,396.39 करोड़, भारती एयरटेल का ₹3,791.9 करोड़ बढ़कर ₹12,01,832.74 करोड़, ICICI Bank का ₹2,458.49 करोड़ बढ़कर ₹9,95,184.46 करोड़ हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का m-cap ₹35,116.76 करोड़ घटकर ₹20,85,218.71 करोड़ रह गया। LIC का m-cap ₹15,559.49 करोड़ घटकर ₹5,50,021.80 करोड़, SBI का ₹7,522.96 करोड़ घटकर ₹8,96,662.19 करोड़, HDFC Bank का ₹5,724.03 करोड़ घटकर ₹15,43,019.64 करोड़, L&T का ₹4,185.39 करोड़ घटकर ₹5,55,459.56 करोड़ रह गया।